India-America Relations: भारत पर टैरिफ को लेकर अपने ही घर में घिरे ट्रंप, जल्द संबंध सुधारने पर ट्रंप को दी हेली ने नसीहत

- ट्रंप ने लगाया भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ
- भारत और अमेरिका के बीच लगातार तनाव है जारी
- निक्की हैली ने दोनों देशों के रिश्ते को लेकर दी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत पर हमलावर हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इससे दोनों देशों के रिश्तों में दरार आ गई है। ट्रंप चाहते हैं कि भारत रूस से बिल्कुल भी तेल ना खरीदे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हैली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि, जितना जल्दी हो सके दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे करने होंगे।
क्या कहा हैली ने?
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, निक्की हैली ने अमेरिका को चेतावनी दी है और कहा है कि, वे पीएम नरेंद्र मोदी से तुरंत बातचीत करें। साथ ही उन्होंने कहा है कि, जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी इस रिश्ते को ठीक कर लें। ट्रंप प्रशासन को भारत के साथ अपने रिश्ते सही करने चाहिए और इस मुद्दे पर बैठकर अच्छे से बातचीत करनी चाहिए।
निक्की हैली ने भारत से क्या कहा?
निक्की हैली ने भारत के लिए भी कहा है कि, रूस के तेल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को गंभीर रूप से देखें और व्हाइट हाउस के साथ बैठकर सभी बातों पर अच्छे से बात करके समाधान निकालें। उन्होंने भारत की क्षमता और सप्लाई चेन को लेकर भी बातचीत की है। उन्होंने भारत की सराहना करते हुए कहा है कि, भारत की क्षमता बहुत ही ज्यादा है। वे चीन की तरह ही बड़े स्तर पर प्रोडक्शन कर सकता है। जिन चीजों में बहुत समय लगता है वो भी भारत आराम से बना सकता है।
ट्रंप ने भारत को नहीं बख्शा
अमेरिका की तरफ से भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था लेकिन फिर रूस से तेल खरीदने का हवाला देते हुए इसको दोगुना बढ़ा दिया गया। इसके बाद अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। वहीं, चीन को राहत दी और उस पर सिर्फ और सिर्फ 25 प्रतिशत टैरिफ लगयाा है। बता दें, चीन भी रूस से तेल खरीदता है लेकिन फिर भी ट्रंप ने चीन के साथ नरम रवैया अपनाते हुए भारत को नहीं बख्शा है।
Created On :   21 Aug 2025 2:39 PM IST