Poland Train Accident: जिस ट्रेन में सवार थे पूर्व ब्रिटिश पीएम, उस पर ड्रोन अटैक, पंद्रह मिनट पहले ही खाली कराई गई थी पूरी ट्रेन, रूस पर हमले का शक

जिस ट्रेन में सवार थे पूर्व ब्रिटिश पीएम, उस पर ड्रोन अटैक, पंद्रह मिनट पहले ही खाली कराई गई थी पूरी ट्रेन, रूस पर हमले का शक
रूस ने इस बार ऐसी जगह हवाई हमला किया है, जहां से कुछ ही मिनट पहले ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और दूसरे राजनयिक निकले थे।

डिजिटल डेस्क, वारसॉ। रूस ने इस बार ऐसी जगह हवाई हमला किया है, जहां से कुछ ही मिनट पहले ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और दूसरे राजनयिक निकले थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह हमला यूक्रेन की पोलैंड सीमा के समीप हुआ है, जहां एक ट्रेन को निशाना बनाया गया है। हालांकि, इस हमले में राहत की बात यह रही कि इसमें किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर अभी तक नहीं मिली है।

हमले से जुड़ी अहम जानकारी

इस हमले से जुड़ी एक सबसे अहम जानकारी यह सामने आई है कि ट्रेन पर ड्रोन से हमला किया गया था, लेकिन इसके सिर्फ 15 मिनट पहले पूरी ट्रेन को खाली कराने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसी ट्रेन में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री समेत अन्य राजनयिक सफर कर रहे थे।

यानी जिस ट्रेन में कुछ समय तक यात्रियों की चहल-पहल देखने को मिल रही थी, वह थोड़ी ही देर बाद ड्रोन की चपेट में आ गई। इस पूरी घटना में यात्रियों को ट्रेन से उतारने और ड्रोन हमले के बीच का फासला सिर्फ 15 मिनट का रहा। इस वजह से यह घटना सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है।

अंतरराष्ट्रीय आवाजाही के लिए अहम

रूसी सेना ने यह हमला ऐसे इलाके में किया है, जो यूक्रेन की पोलैंड सीमा के पास स्थित है। यह क्षेत्र यूक्रेन और यूरोप के बीच अंतरराष्ट्रीय आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में ट्रेन को निशाना बनाए जाने के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह मामला गंभीर इसलिए भी हो जाता है कि बोरिस जॉनसन और दूसरे राजनयिकों की मौजूदगी के कुछ ही देर बाद यह हमला हुआ है। हालांकि, सभी यात्रियों को पहले ही सुरक्षित कर लिया गया था। इस वजह से बड़ी घटना होने से टल गई।

Created On :   14 Sept 2026 4:51 PM IST

Tags

Next Story