मिडिल ईस्ट संघर्ष: ईरान ने अपने परमाणु हथियार को लेकर अमेरिका को दिया तगड़ा झटका, यूरेनियम भंडार तक पहुंचने वाली सुरंगें ढहाई!

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान के जिस यूरेनियम भंडार पर कब्जा करना चहाते थे। इसको लेकर ईरान ने खेला कर चुका है। इसकी पुष्टि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब उसके यूरेनियम को बाहर निकालना मुश्किल हो गया है, क्योंकि हाल ही के हफ्तों में अपने इस्फाहान परमाणु परिसर की कई सुरंगों को जानबूझकर धस्त करना बताया गया है। इसके साथ ही उनके प्रवेश द्वारों पर बारूदी सुरंगें भी बिछा दी गई है।
ईरान के लिए भी बड़ी मुश्किल
बताया जा रहा है कि ईरान का अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम इसी परिसर के नीचे मौजूद सुरंगों में रखा हुआ है। ये वहीं यूरेनियम है, जिसे लेकर अमेरिका और इजरायल में लंबे समय से चिंतिंत है। इस जंग की शुरुआत में अमेरिकी सैन्य ने ने जमीनी स्तर पर अपने कार्रवाइयां की थी, ताकि इसे कब्जे में ले सके। लेकिन अब हालात बदलते हुए नजर आ रहे हैं।
इजरायल टाइम्स ने अमेरिकी खुफिया तंत्र के सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान के इस यूरेनियम तक पहुंचान अब आसान नहीं हैं, क्योंकि उसने सुरंगें बंद कर दी और उनके शुरुआती रास्ते में बारूद बिछा दिया है। लेकिन इससे दिलस्प जुड़ी ये बात भी सामने आई है कि अब इसके तक ईरान खुद भी नहीं पहुंच सकता है।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद से बाजार में लौटी तेजी, इस सप्ताह सेंसेक्स-निफ्टी में दर्ज की गई शानदार बढ़त
इस मुद्दे पर अटकी बातचीत
अमेरिका शांति वार्ता के शुरुआत से ही ईरान के यूरेनियम मुद्दे पर अटका हुआ है। वहीं, तेहरान इसे वॉशिंगटन को किसी हालत में छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी मसले पर दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद भी तनाव बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद कर उसे सौंप दे, लेकिन वह शुरुआत से ही कहता आ रहा है कि इस तरह की कोई गतिविधि नहीं कर रहा है।
विशेषज्ञों ने इस मामले में क्या कहा?
परमाणु मामलों के जानकारों का कहना है कि ईरान को अगर किसी समझौते के तहत अपने पूरे यूरेनिमय भंडार को वेरिफिकेशन के लिए एक ही जगह लाना पड़ा तो इसके बाद उसे यह साबित करना होगा कि इसके पर इससे संबंधित कितनी सामग्री है। लेकिन उस तक पहुंचने वाले रास्ते को ही बंद कर दिया जाता है तो वह दावा कर सकता है कि कुछ यूरेनियम तक नहीं पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़े -फाइनल स्टेज में ईरान-अमेरिका के बीच पीस टॉक! ईरानी विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, क्या जल्द होगा शांति समझौता?
Created On :   13 Jun 2026 5:07 PM IST








