अमेरिका-इजराइल संबंधों में खटास: ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को बैगर नेतन्याहू को बताकर ट्रंप ने अचानक रोका, वैश्विक कूटनीति में आया नया मोड़

ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को बैगर नेतन्याहू को बताकर ट्रंप ने अचानक रोका, वैश्विक कूटनीति में आया नया मोड़
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ट्रंप के इस फैसले की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। ट्रंप-नेतन्याहू रिश्तों में तनाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इजराइल पीएम नेतन्याहू को बगैर बताए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को अचानक रोक दिया, जिससे दोनों देश के नेताओं के रिश्तों में दरार पैदा हो गई है, इसी के साथ ही वैश्विक कूटनीति में भी नया मोड़ आ गया है। हालांकि ट्रंप के सार्वजनिक बयान के बाद इजराइली पीएमओ ऑफिस ने कहा कि ट्रंप ने नेतन्याहू से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी अंतिम समझौते में ईरान की परमाणु क्षमताओं पर सख्त नियंत्रण शामिल होगा। हालांकि ट्रंप के दावों को ईरान ने सिर्फ समय से पहले की अटकल करार दिया है।

आपको बता दें ट्रंप ने ईरान को लेकर नए समझौते को लेकर कहा उसका प्रारूप तैयार है, आगामी दिनों में उस पर मुहर लग सकती है। ट्रंप की इस नई घोषणा से पश्चिम एशिया की राजनीति तो प्रभावित हुई है, बल्कि अमेरिका और इजराइल के रिश्तों में भी खटास पैदा हो गई है।

ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई को रोकने के साथ साथ कहा तेहरान बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। वैश्विक खबरों से मुताबिक इजराइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ट्रंप के सार्वजनिक बयान के बाद इसकी जानकारी मिली, ट्रंप के फैसले की कोई पूर्व सूचना उन्हें नहीं दी गई थी। इससे यह संकेत मिला कि ईरान मुद्दे पर अमेरिका और इजराइल के बीच रणनीतिक मतभेद पहले से अधिक गहरे हो चुके हैं। इजराइन , अमेरिका के जरिए ईरान पर सैन्य दबाव बनाए रखना चाहता है। ताकि ईरान क्षेत्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत ना कर सके।

Created On :   12 Jun 2026 6:12 PM IST

Tags

Next Story