Israel Iran War: अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान! राष्ट्रपति ने किया ऐलान, हमला होने पर ही देंगे जवाब, नौ सरेंडर पॉलिसी पर अब भी अडिग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिक और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, उन्होंने एक टेलीविजन संदेश में राष्ट्र के नाम संबोधन में ऐलान किया कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का फैसला किया है। इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है। साथ ही साफ किया है कि ईरान का मकसद किसी भी अन्य देश पर आक्रमण करना नहीं है।
राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक तरफ जहां शांति की बात कही, तो वहीं दूसरी ओर अपनी संप्रभुता पर तीखी रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा, "हमारा बिना शर्त आत्मसमर्पण देखने का जो लोग सपना देख रहे हैं, वे अपने इस ख्वाब को कब्र तक साथ ले जाएंगे।"
उन्होंने पड़ोसी मुल्कों को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान एक शांतिप्रिय देश है और सैन्य कार्रवाई को रोकने का फैसला क्षेत्रीय स्थिरता के हित में लिया गया के हित में लिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के दिनों में हुए मिसाइल हमलों और जवाबी कार्यवाहियों के बाद ईरान का यह नरम रुख अंतरराष्ट्रीय दबाव और घरेलू परिस्थितियों का परिणाम हो सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे क्षेत्र में युद्ध की आशंकाएं चरम पर थीं।
Created On :   7 March 2026 2:36 PM IST












