Nepal Election Results 2026: नेपाल में बालेन शाह की पार्टी ने हासिल की 119 सीटों के साथ प्रचंड जीत, जानें कब बनेंगे पीएम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल चुनाव की काउंटिंग जारी है और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 119 सीटों के साथ भारी लीड बना ली है। 113 सीटों पर जीत के सआथ बालेन शाह की पार्टी अब अपने दम पर ही सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है। झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन शाह बहुत ही ज्यादा आगे चल रहे हैं। जेन जी के फेवरेट बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री को हरा दिया है और अपनी जीत दर्ज करने बढ़ गए हैं। नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने रुकुम ईस्ट-1 सीट से अपनी जीत दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़े -अखिलेश यादव के बयान पर संजय निषाद का पलटवार, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बनी भारत की पहचान
बालेन शाह ने बनाई प्रचंड बढ़त
नेपाल में हुए चुनाव की गिनती को देखते हुए बालेन शाह ने अपनी बढ़त मजबूती से बना ली है। जिसको देखकर ये लगभग तय माना जा रहा है कि बालेन शाह ही पीएम की कमान संभालने वाले हैं। बालेन शाह को जेन जी की तरफ से भी काफी ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही जेन जी का फुल सपोर्ट भी मिल रहा है।
यह भी पढ़े -प्रेस फ्रीडम ग्रुप ने पाकिस्तान में निर्वासित अफगान पत्रकारों के साथ ज्यादती पर जताई चिंता
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने नेपाल में सफल आम चुनाव के लिए शनिवार को वहां की जनता और सरकार को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि 'मैं नेपाल के लोगों और सरकार को चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा होने पर दिल से बधाई देता हूं। मैं अपने नेपाली भाइयों और बहनों को इतने जोश के साथ अपने डेमोक्रेटिक अधिकारों का इस्तेमाल करते देखकर बहुत ही ज्यादा खुश हूं। ये ऐतिहासिक कामयाबी नेपाल की डेमोक्रेटिक यात्रा में गर्व का पल है। एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के तौर पर, भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के अपने वादे पर कायम है ताकि साझा शांति, तरक्की और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सके।'
Created On :  
