किसकी सत्ता किसका नेतृत्व?...: इजराइल में सत्ता की नई पटकथा! नेतन्याहू और आइजेनकोट के बीच पीएम पद पर फंसा पेंच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल की राजनीति में सत्ता गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और गादी आइजेनकोट की पार्टियां संभावित एकता सरकार बनाने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री पद को लेकर दोनों के बीच टकराव बना हुआ है। रविवार को लिकुड और यशर पार्टी की वार्ता टीमों के बीच करीब चार घंटे तक बैठक हुई। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री पद के रोटेशन यानी बारी-बारी से सत्ता संभालने के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हुई। दोनों दलों ने बातचीत जारी रखने और अगली बैठक करने पर सहमति जताई है।
यह भी पढ़े -ईरान पर दोबारा हमले की तैयारी में इजरायल? नेतन्याहू के दबाव के बीच अमेरिका पहुंचे मोसाद चीफ
आइजेनकोट की सबसे बड़ी शर्त है कि एकता सरकार बनने पर प्रधानमंत्री वही होंगे। उन्होंने नेतन्याहू के साथ प्रधानमंत्री पद साझा करने से इनकार किया है। दूसरी तरफ, लिकुड ने यशर से अपना विधायी एजेंडा स्थगित करने और अरब दलों के साथ सहयोग बंद करने की मांग की है। इसके अलावा फलस्तीन राज्य के गठन का विरोध, गाजा, लेबनान और सीरिया में सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखने तथा अति-रूढ़िवादी यहूदियों की सैन्य भर्ती पर सहमति बनाने की शर्त भी रखी गई है।
बैठक में आईडीएफ में हरेदी समुदाय की अनिवार्य भर्ती, न्यायिक सुधार और 7 अक्टूबर की सुरक्षा विफलताओं की जांच के लिए राज्य आयोग बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बीच आइजेनकोट के विपक्षी गठबंधन में भी मतभेद उभर आए हैं। इस्राइल बेइतेनु के नेता एविग्डोर लिबरमैन और डेमोक्रेट्स के नेता याइर गोलान ने नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने से इनकार किया है। अरब दलों के समर्थन को लेकर भी गठबंधन में एकराय नहीं है।
यह भी पढ़े -इजराइल की संसद पर फिलीस्तीन का झंडा फहराने का दावा फर्जी, जर्मनी के वीडियो को गलत संदर्भ में किया जा रहा शेयर
राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने 8 नवंबर को आइजेनकोट को सरकार बनाने का न्योता दिया था। इसके लिए उन्हें 28 दिन यानी 6 दिसंबर तक का समय मिला है। जरूरत पड़ने पर 14 दिन की अतिरिक्त मोहलत भी दी जा सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों की बातचीत इजराइल की सत्ता का भविष्य तय कर सकती है।
यह भी पढ़े -इजराइल में सरकार गठन पर फंसा पेंच, 19 सीटों वाली अरब पार्टियों के हाथ में सत्ता की चाबी, जानिए क्या हैं दलबदल के नियम
Created On :  
