India-Nepal Relation: भारत के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे नेपाल के PM बालेंद्र शाह, भेंट करेंगे खास तोहफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उनकी मुलाकात राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू से होने वाली है। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक करने वाले हैं। यह उनका पहला दौरा होने वाला है। उन्होंने इसी साल मार्च में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थी। उनके इस दौरे के दौरान द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, निवेश, कनेक्टिविटी और तकनीकी सहयोग को मजबूत बनाने पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़े -नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की बस खाई में गिरी, 14 की दर्दनाक मौत
भेंट करेंगे खास तोफहा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेंद्र शाह अपने दौरे के दौरान भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को खास तोहफा भेंट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस खास तोहफे में दो मूर्तियां राष्ट्रपति मुर्मू को भेंट की जाएगी, जबकि पीएम मोदी को 'रातो मंच्छिंद्रनाथ' की एक मूर्ति भेंट की जाएगी। यह मूर्ति नेपाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा माना जाता है। ये काठमांडू घाटी में एक प्रमुख देवता के रूप में पूजा होती है।
पारंपरिक नेपाली मान्यताओं के आधार पर लिच्छवि राजवंश के राजा नरेंद्र देव रातो मच्छिद्रनाथ को मौजूदा समय के असम से काठमांडू घाटी तक लाए थे।
यह भी पढ़े -ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने की थी पाकिस्तान की मदद, दोस्ती या फिर और कोई बड़ी रणनीति? अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने दौरे पर दी थी जानकारी
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस हफ्ते के शुरुआत में कहा था कि पीएम मोदी के निमंत्रण पर नेपाली पीएम 22-23 नवंबर को भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच नियमित उच्च-स्तरीय बातचीत की परंपरा को आगे बढ़ाता है। इससे यह दर्शाता है कि भारत अपनी नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत नेपाल के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।
मंत्रालय ने आगे बताया, "इससे द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने तथा आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।"
Created On :  

