US News: बैरन की डेटिंग पर मां की नजर, मेलानिया बोलीं- दुनिया खतरों से भरी है, अमेरिका की प्रथम महिला की बेटे को खास सीख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने अपने बेटे बैरन ट्रंप को डेटिंग और निजी जिंदगी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बाहरी दुनिया खतरों से भरी है, इसलिए उसे सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही मेलानिया ने भरोसा दिलाया कि जिंदगी के हर मोड़ पर वह अपने बेटे के साथ खड़ी रहेंगी। उनकी ये बातें नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज में सामने आई हैं।
56 वर्षीय मेलानिया ने बताया कि वह 20 वर्षीय बैरन को अक्सर सतर्क रहने की सलाह देती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा उससे कहती हूं कि बाहर की दुनिया खतरों से भरी है। सावधान रहना।' मेलानिया के मुताबिक, मां-बेटे के बीच जिंदगी से जुड़े विषयों पर खुलकर बातचीत होती है। उन्होंने खुद को 'कूल मां' बताते हुए कहा कि बैरन उनकी पहली प्राथमिकता है और हमेशा रहेगा।
यह भी पढ़े -चीन-पाकिस्तान की सैन्य जुगलबंदी से भारत को दोहरे मोर्चे का खतरा, USCC ने अमेरिका को दी सलाह
बैरन की डेटिंग लाइफ भी चर्चा में
मेलानिया का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बैरन की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। 2025 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बैरन ने न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर में एक लड़की के साथ डेट की व्यवस्था की थी। सुरक्षा कारणों से मुलाकात के लिए इमारत की एक मंजिल खाली कराई गई थी। हालांकि, बैरन ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है।
बैरन फिलहाल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में तीसरे वर्ष के छात्र हैं। वह आमतौर पर सार्वजनिक गतिविधियों से दूर रहते हैं, लेकिन पिता डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक वापसी के बाद उनकी सार्वजनिक मौजूदगी बढ़ी है।
जनवरी में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'मेलानिया' में भी प्रथम महिला ने बेटे की शख्सियत पर बात की थी। उन्होंने उसे असाधारण दिमाग वाला और आत्मविश्वासी बताया था। फिल्म का निर्देशन ब्रेट रैटनर ने किया है। इसमें जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह से पहले के 20 दिनों की घटनाओं को दिखाया गया है।
Created On :  


