Iran-Israel War: ईरान में घुसे 80 से ज्यादा इजरायली लड़ाकू विमान, सैन्य-परमाणु ठिकानों पर बरसाए बम

ईरान में घुसे 80 से ज्यादा इजरायली लड़ाकू विमान, सैन्य-परमाणु ठिकानों पर बरसाए बम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बीते 8 दिनों से जंग जारी है। इस बीच इजरायल ने शनिवार तड़के ईरान के बुनियादी ढांचों, सैन्य ठिकाओं और परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की है। इजरायल ने एक बार फिर तेहरान को निशाना बनाया। इस हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर हवाई हमले को अंजाम दिया।

IDF ने दी बड़ी जानकारी

आपको बता दें कि, IDF ने हमले के संबंध में अहम जानकारी दी है। आईडीएफ ने बताया कि इजरायल की एयरफोर्स ने 80 से भी अधिक फाइटर जेट्स की मदद से तेहरान के कई इलाकों में भीषण बमबारी की है।

यह भी पढ़े -ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद एआई से तैयार की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर, सीधे तौर पर इजरायल को दे दी ये चेतावनी

ईरान के अब तक कितनी तबाही हुई?

मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य हमले से शुरू हुई जंग ने लोगों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। इस बीच यूएस ने बड़ा दावा किया है। उसने कहा कि अमेरिका ने एक हफ्ते में ईरान के 3 हजार ठिकानों को नष्ट कर दिया है। आपको बता दें कि, यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब मिडिल ईस्ट में हाहाकर मचा हुआ है। ईरान, अमेरिका-इजरायल एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हवाई हमले करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आज (शनिवार) जंग का 8वां दिन है और माहौल बेहतर होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Created On :   7 March 2026 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story