Israel-Iran War: इजरायल ने किया ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके की इजरायली रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

इजरायल ने किया ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके की इजरायली रक्षा मंत्री ने दी जानकारी
इजरायल ने ईरान पर बड़ा हलमा किया है जिसकी जानकारी रक्षा मंत्री की तरफ से दी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री की तरफ से जानकारी दी गई है और ईरान के खिलाफ 'प्रीवेंटीव अटैक' की पुष्टि की गई है। तेहरान में कई धमाकों की खबर सामने आ रही है। ये कार्रवाई अमेरिकी-ईरान परमाणु वार्ता के बीच हुई है, जिससे तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। साथ ही इजरायल की सेना ने पूरे देश में प्रोएक्टिव अलर्ट जारी करते हुए सायरन बजा दिए हैं, जिससे ईरान के हमला करने से पहले ही लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंच जाएं। सरकार ने सभी नागरिकों को सतर्क रहने के लिए और सुरक्षा निर्देशों का कड़ा पालन करने को कहा है।

ईरान की राजधानी में तेज धमाके

ईरान की राजधानी तेहरान में कई तरह के तेज धमाकों की बात सामने आई है। स्थानीय मीडिया और चश्मदीदों के अनुसार, शहर के बीचों-बीच करीब तीन विस्फोट सुनाई दिए हैं। इसके बाद दो धमाकों की जानकारी और मिली थी। ईरान की सरकारी मिडिया के मुताबिक, उत्तरी तेहरान के सैय्यद खानदान इलाके में भी धमाकों की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक, ईरान में करीब 30 जगहों पर हमला हुआ है, जिसमें ईरान की खुफिया एजेंसिया की इमारत, एयरपोर्ट्स, राष्ट्रपति भवन के साथ रिहायशी इलाके शामिल थे।

इजरायल में हाई अलर्ट जारी

इजरायल में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सायरन बजाए गए हैं। जिससे लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंच जाएं और ईरान के हमला करने पर किसी को ज्यादा नुकसान ना हो। साथ ही आईडीएफ का कहना है कि देसभर में सायरन बजाए गए हैं और फोन पर एडवांस अलर्ट भेजा गया है और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है। स्कूल-कॉलेजों के साथ दफ्तर भी बंद कर दिए गए हैं। ऐसा ऐलान किया गया है कि लोग घरों में ही रहें। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इजरायल के नागरिक इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन हमले की संभावना है।

ईरान और अमेरिका के बीच हो रही थी बात

इजरायल की तरफ से ये हमला ऐसे समय हुआ है जब पश्चिम एशिया से पहले ही तनाव में है। जून में इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों तक हवाई संघर्ष हुआ था। उस वक्त अमेरिका ने भी पहली बार साफ-साफ ईरान के परमाणु ठिकानों के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियानों में हिस्सा लिया था। इस पर बाद में बातचीत भी चली थी लेकिन एक बार फिर से कूटनीतिक समाधानों की उम्मीदें कमजोर होती हुई नजर आ रही हैं।

Created On :   28 Feb 2026 12:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story