इजराइल -अमेरिकी के ईरान पर हमले: मध्य पूर्व में जंग की आग, मदद के लिए चीन-रूस से बात करने में लगा ईरान

मध्य पूर्व में जंग की आग, मदद के लिए चीन-रूस से बात करने में लगा ईरान
ईरान भी मजबूत समर्थन के लिए रूस और चीन से बात करने में लगा हुआ है। ईरान की ओर से रूस और चीन को युद्ध की हर जानकारी साझा की जा रही है

डिजिटल डेस्क, तेहरान। इजराइल-ईरान की लड़ाई से पूरे मिडिल ईस्ट में अशांति है, चारों तरफ धुआं और धमाकों की आवाज है। इजराइल और अमेरिकी हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे मध्य पूर्व में जंग की आग फैल गई है। ट्रंप ने हमलों को विश्व का सबसे बड़ा, सबसे जटिल और सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियान करार दिया है।

ईरान भी मजबूत समर्थन के लिए किसी अन्य देश की ओर देख रहा है। ईरान रूस और चीन से बात करने में लगा हुआ है। ईरान की ओर से रूस और चीन को युद्ध की हर जानकारी साझा की जा रही है। ईरान भी कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर रहा है। बहरीन में स्थित अमेरिकी वायु सेना के मुख्य ठिकाने शेख ईसा एयर बेस को ईरान ने तबाह कर दिया है। ईरान अमेरिकी-इजराइल हमलों का जवाब दे रहा है।

सैटेलाइट तस्वीर आने के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया जिनमें ईरान के परमाणु केंद्रों को कोई नुकसान नहीं होने की बात की जा रही थी। ईरान पर हुए हमलों के विरोध में कई देशों में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोगों को युद्ध नहीं पैसे और मदद की जरूरत है। ईरान युद्ध को इजराइल की च्वाइस मानता है। मीडिया ईस्ट में जारी संघर्ष से दुनियाभर की यातायात प्रभावित हो रही है। लोगों को परिवहन की समस्या उठाना पड़ रही है।

Created On :   4 March 2026 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story