Moroccan Building Collapsed.: मोरक्को में 4 मंजिला आवासीय इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से 19 लोगों की मौत, 16 लोग घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को शहर में बुधवार को चार मंजिला आवासीय इमारत भरभराकर गिर पड़ी। जिसमें अब तक 19 लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी मिली है कि यह घटना अल-मुस्तकबल मोहल्ले इलाके में हुई है, जिसमें 8 परिवारों का घर रहता था। इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में थी। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल राहत बचाव अभियान अभी भी जारी है।
इमरात के गिरने का मुख्य कारण क्या था?
घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बल और सिविल डिफेंस टीमें तुरंत मैके पर पहुंच गई। वहीं, मलबे में दबे लोगों की खोज व बचाव कार्य लगातार जारी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इमारत में काफी समय से दरारें और संरचनात्मक कमजोरी मुख्य वजह थी। लेकिन इसके रोकथाम के लिए कोई कार्रवाही नहीं की गई थी।
इस हादसे को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं इस इमारत के ढहने के कारणों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। रिपोर्ट के अनुसार इस इमारत के ढहने की घटना की जांच में संरचनात्मक लापरवाही बताया जा रहा है। फिलहार बचाव कार्य जारी है।
बेरोजगारी को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
बताया गया कि यह हादसा फेज शहर के लिए बेहद तनावपूर्ण दौर में हुआ है। जो आठवीं सदी से शाही राजधानी भी रहा है। वहीं मात्र दो महीने पहले बेरोजगारी और घटिया सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ शहर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। युवाओं का यह प्रदर्शन बाद में कई ग्रामीण इलाकों में फैल गया था। इस दौरान सुरक्षा मुख्यालय पर हमले की कोशिश करने वाले तीन लोगों को गोली मार दी गई थी। उसके बाद शांति कायम हो इसके लिए 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
मोरक्को में बुनियादी ढ़ाचे को मजबूत करने में लगी सरकार
आपको बता दें कि मोरक्को की अधिकांश आर्थिक गतिविधियां (लेन-देन, व्यावसाय, धन-संबंधी कार्य) उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में ज्यादा होती है। जिसके कारण फेज समेत कई इलाकों में अपर्याप्त आवास, सीमित सेवाएं असमान विकास जैसी कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। इसको लेकर सरकार बुनियादी ढांचा को सुधारने के लिए विकास कार्य चला रही है। वहीं यहां पर 2030 फीफा विश्व कप की सह-मेजबानी के लिए नए स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं।
Created On :   10 Dec 2025 8:10 PM IST












