US Tariff: भारत के खिलाफ टैरिफ पर भड़कीं अमेरिकी सांसद, ट्रंप की नीतियों की आलोचना

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ भारी टैरिफ लगाया है। इसको लेकर वहां की सांसद सिंडी कमलागर-डोव भड़क गई। उन्होंने कहा कि ट्रंप की नीतियां रणनीतिक भरोसे और पारस्परिक समझ को वास्तविक व स्थाई हानि पहुंचाने का काम कर रही है। उनका आगे कहना है कि भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को जो नुकसान पहुंचाया है। उन्हें ठीक करने के लिए वॉशिंगटन को तत्परता से कदम उठाने चाहिए।
सांसद ने ट्रंप पर साधा निशाना
अमेरिका के कैलिफॉर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी से सिंडी सांसद है। उनका कहना है, "अगर ट्रंप अपनी नीति में बदलाव नहीं करते, तो वह भारत को खो देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे। और ज्यादा साफतौर पर कहा जाए तो जिन्होंने भारत को दूर कर दिया जबकि रूसी साम्राज्य को सशक्त किया। उन्होंने ट्रांसअटलांटिक गठबंधन को तोड़ा है और लातिन अमेरिका को खतरे में डाला है। यह वह विरासत नहीं है जिसपर किसी राष्ट्रपति को गर्व होना चाहिए।"
यह भी पढ़े -डेमोक्रेट्स ने उठाए ट्रंप की नीतियों पर सवाल, चेताया-ज्यादा टैरिफ से भारत को खो देगा अमेरिका
लिखी जाएगी इतिहास की किताबें
सिंडी कमलागर-डोव ने बताया, "जब इतिहास की किताबें लिखी जाएंगी और बताया जाएगा कि भारत के प्रति ट्रंप की शत्रुता कहां से शुरू हुई, तो वे किसी ऐसी चीज की ओर इशारा करेंगी जिसका हमारे दीर्घकालिक रणनीतिक हितों से कोई लेना-देना नहीं है। यह चीज है उनका नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर व्यक्तिगत जुनून। यह भले ही हास्यास्पद हो, लेकिन इसका जो नुकसान होगा, उसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता।"
इन नीतियों को लेकर ट्रंप को घेरा
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप ने की भारत के खिलाफ नीतियों की अलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा 50 फीसदी भारत पर शुल्क लगाया है। इसके अलावा, उन्होंने एच-1बी वीजा पर एक लाख अमेरिकी डॉलर का शुल्क लगाया है। सबसे ज्यादा संख्या में भारत के नागरिक अमेरिका में एच-1बी वीजा पर रहते हैं। उनका आगे कहना है कि ट्रंप की नीतियों से वास्तविक व स्थायी नुकसान हुआ है। इस नुकसान को कम करने के लिए देश को अहम कदम उठाने चाहिए।
Created On :   11 Dec 2025 6:43 PM IST













