अमेरिका: व्हाइट हाउस के बाहर हुई फायरिंग, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका: व्हाइट हाउस के बाहर हुई फायरिंग, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

डिजिटल डेस्क, वांशिगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग हुई है। किसी शख्स को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय फायरिंग हुई, उस समय राष्ट्रपति ट्रंप प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। 

 

 

ट्रंप ने बयान देते हुए बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग हुई थी, लेकिन अब स्थिति काबू में हैं। मैं सुरक्षा कर्मियों को हमेशा उनके त्वरित और प्रभावी कार्य करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। ट्रंप ने कहा, किसी शख्स को अस्पताल ले जाया गया है। लगता है कि उस शख्स को सीक्रेट सर्विस की तरफ से गोली मारी गई है।

Created On :   11 Aug 2020 2:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story