प्रधानमंत्री मोदी जापान पहुंचे, पीएम फुमियो किशिदा से मिले , शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हुए शामिल

PM Modi arrives in Japan, meets PM Fumio Kishida, attends Shinzo Abes state funeral
प्रधानमंत्री मोदी जापान पहुंचे, पीएम फुमियो किशिदा से मिले , शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हुए शामिल
पू्र्व जापान पीएम शिंजो आबे का अंतिम संस्कार प्रधानमंत्री मोदी जापान पहुंचे, पीएम फुमियो किशिदा से मिले , शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हुए शामिल
हाईलाइट
  • कई देशों के प्रमुखों के जापान पहुंचने की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। पीएम मोदी ने जापान पहुंचकर जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

आपको बता दें दो माह पहले एक सभा के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की  गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज आबे का राजकीय अंतिम संस्कार किया जा रहा है। आबे के अंतिम संस्कार में कई देशों के प्रमुखों के जापान पहुंचने की उम्मीद हैं। 

दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के दौरान बातचीत हुई। पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री से कहा कि दुख की इस घड़ी में आज हमारी मुलाकात हो रही है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि  पिछली बार जब में आया था तो मेरी पूर्व प्राइम मिनिस्टर शिंजो आबे के साथ कई घंटों तक बातचीत हुई । मोदी ने कहा आबे को पूरा भारत याद कर रहा है।

 

 

 

Created On :   27 Sep 2022 5:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story