- दिल्ली: नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की नहीं होगी परीक्षा, असाइनमेंट के आधार पर किए जाएंगे प्रमोट
- कोलकाता में असदुद्दीन ओवैसी की रैली के लिए पुलिस ने इजाजत देने से किया इनकार
- पहले दिन रोहित की फिफ्टी, भारत 99/3; अक्षर-अश्विन ने 9 विकेट लेकर इंग्लैंड को 112 रन पर समेटा
- असम सरकार ने छह महीने और 'अफ्सपा' का विस्तार करने का लिया फैसला
Covid-19 Vaccine: रूस ने बनाई दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया ऐलान

हाईलाइट
- रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी
- राष्ट्रपति पुतिन ने वैक्सीन के मंजूरी का किया ऐलान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच रूस से राहत की खबर आई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ऐलान किया है कि, उनके देश ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना ली है। पुतिन ने दावा किया है, यह दुनिया की पहली सफल कोरोना वैक्सीन है। इसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं पुतिन ने ये भी कहा है कि, उनकी बेटी को भी टीका लगाया जा चुका है।
Russia becomes first country to register COVID-19 vaccine
— ANI Digital (@ani_digital) August 11, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/wRyVyVlqrOpic.twitter.com/xC4DdXLZJl
मॉस्को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एडेनोवायरस को बेस बनाकर वैक्सीन तैयार की है। रूस का दावा है, कोरोना की यह वैक्सीन उनके 20 सालों के रिसर्च का रिजल्ट है। शोधकर्ताओं का दावा है, वैक्सीन में जो पार्टिकल्स यूज हुए हैं, वे खुद को कॉपी नहीं कर सकते। रिसर्च और मैनुफैक्चरिंग में शामिल कई लोगों ने खुद को ही वैक्सीन की डोज दी है। कुछ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर बुखार आ सकता है जिसके लिए पैरासिटामॉल के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, उनकी बेटी को भी कोरोना का टीका दिया गया है, पहले उसे 38 डिग्री का बुखार था, टीके के बाद ये बढ़ा लेकिन बाद में काबू में आ गया। उन्होंने ये दावा भी किया कि, कुछ लोगों को टीका लगने के बाद कोरोना का कोई लक्षण नहीं। पुतिन ने ऐलान किया है, जल्द ही रूस में इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी मात्रा में वैक्सीन का डोज बनाया जाएगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वर्तमान में दुनियाभर में 100 से अधिक संभावित कोविड-19 टीके विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से कम से कम 4 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के तीसरे चरण में हैं।
कमेंट करें
कमेंट पढ़े


Himmat Singh August 20th, 2020 14:33 IST
Hamen dainik Bhaskar Panna bahut achcha lagta hai
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।