Austria School Firing: ग्राज के स्कूल में बंदूक लेकर घुसा छात्र, जो दिखा उसे गोलियों से भूना, खुद को भी मारी गोली, 9 की मौत

- ऑस्ट्रिया के स्कूल में फायरिंग
- छात्र ने चलाई अंधाधुन गोलियां
- छात्रों सहित स्कूल के कर्मचारियों की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्राज शहर में एक स्टूडेंट बंदूक लेकर अपने ही स्कूल में घुस आया और गोलीबारी शुरू कर दी। छात्र को जो सामने दिखा उसने उन्हीं को गोलियों से भून डाला। फिर खुद को भी गोली मार दी। इस अंधाधुन फायरिंग में 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में स्कूल के कर्मचारी और छात्र शामिल हैं।
वॉशरूम में खुद को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, एक छात्र बंदूक लेकर स्कूल में घुसा और अंधाधुन फायर करना शुरू किया। इस गोलीबारी में 7 छात्र सहित 9 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद छात्र हमलावर स्कूल के वॉशरूम में गया और खुद को ही गोली मार ली। पुलिस को जैसी ही इस बात की जानकारी मिली वह फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने फौरन स्कूल को खाली करवाया और सभी को सुरक्षित जगह ले गए।
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडवाइजरी जारी की। उन्होंने सभी को इलाके से दूरी बनाने की सलाह दी। साथ ही, अधिकारियों के निर्देशों को मानने के लिए भी कहा। पुलिस का कहना है कि अब स्थिति काबू में है और कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। इस मामले की जांच-पड़ताल का जिम्मा स्पेशल टास्क फोर्ट के हाथों में सौंपा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री ग्राज जाने के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि छात्र ने स्कूल में फायरिंग की घटना को क्यों अंजाम दिया?
Created On :   10 Jun 2025 3:39 PM IST