प्राकृतिक आपदा: ताइवान के पूर्व तट के पास महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4

- ताइवान के केंद्रीय मौसम विभाग ने दी जानकारी
- भूकंप की गहराई 30.9 किलोमीटर थी
- रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान के पूर्व तट के पास बुधवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। ताइवान के केंद्रीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि भूकंप की गहराई 30.9 किलोमीटर थी। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर में अपडेट जारी है।
ताइवान में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने भूकंप की जानकारी दी है। केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र हुआलिएन शहर से लगभग 71 किलोमीटर दक्षिण में 31.1 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
द्वीप के अत्यधिक भीड़भाड़ वाले पश्चिमी भाग की तुलना में हुआलिएन की आबादी अपेक्षाकृत कम है। राजधानी ताइपे में इमारतें करीब एक मिनट तक हिलती रहीं। ताइवान भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। यहां भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले इसी साल 9 अप्रैल को भी ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी।
Created On :   11 Jun 2025 5:47 PM IST