भारत से पंगा: मालदीव पर्यटन विभाग की लताड़ के बाद मौजूदा मुइज्जू सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

मालदीव पर्यटन विभाग की लताड़ के बाद मौजूदा मुइज्जू सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष
  • मालदीव के कुछ मंत्रियों ने की पीएम मोदी की आलोचना
  • मुइज्जू सरकार ने मंत्रियों से झाड़ा पल्ला
  • भारत सबसे करीबी पड़ोसी और साथी-मालदीव पर्यटन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के कुछ मंत्रियों की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मालदीव की मुइज्जू सरकार ने मंत्रियों से पल्ला झाड़ते हुए उन्हें निलंबित कर दिया, साथ ही विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया। मुइज्जू सरकार को तीखी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। विपक्ष, सरकार के बाद अब पर्यटन विभाग ने मंत्रियों को लताड़ना शुरु कर दिया है। विपक्ष ने भारत विरोधी नीति के लिए मौजूदा सरकार को घेरा है। मंत्रियों के बयान से मालदीव के पर्यटन उद्योग पर नकारात्मक असर पड़ा है।

मंत्रियों को लताड़ लगाते हुए मालदीव के पर्यटन उद्योग संगठन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि मुइज्जू सरकार के कुछ मंत्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए, जिनकी जितनी निंदा की जाए कम है। पर्यटन विभाग ने आगे कहा है कि भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और साथी है।

पर्यटन विभाग ने कहा कि मालदीव के इतिहास में हर संकट की घड़ी में भारत हमारे साथ खड़ा रहा है। हम भारत की सरकार और वहां के लोगों की तरफ से हमारे साथ बनाए गए करीबी रिश्तों के लिए शुक्रगुजार हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप दौरे पर गए, उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा हुए। मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, हालांकि ट्वीट की आलोचना होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया था। मरियम शिउना के साथ ही कुछ और मंत्रियों ने भी गलत टिप्पणी की, जिस पर भारत के लोगों, बॉलीवुड सितारों ने तीखी आलोचना की, भारतीय प्रधानमंत्री पर मालदीव में की गई बयानबाजी को लेकर मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब ने भी मुइज्जु सरकार की आलोचना करते हुए सरकार से माफी मांगनी की बात कही थी। अदीब ने कहा है कि राष्ट्रपति मुइज्जू को पीएम मोदी के पास जाकर इस राजनयिक संकट को सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा भारतीय नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार करने लायक नहीं है।

मामला ने इतना तूल पकड़ा कि कई भारतीय पर्यटनों ने मालदीव की यात्रा को रद्द कर दिया, साथ ही ट्रैवल एजेंसियों ने फ्लाइट बुकिंग को कैंसिल कर दिया। इसे देखते हुए मालदीव पर्यटन विभाग ने मंत्रियों की आलोचना की। मालदीव की सरकार ने मरियम शिउना के साथ ही 3 मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया

Created On :   9 Jan 2024 3:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story