राजौरी में मंगलवार की रात: अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण रेखा के पास नजर आए पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षबलों ने की काउंटर फायरिंग, सूत्रों ने दी ये अहम जानकारी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। भारत की सीमा के पास मंगलवार रात पांच पाकिस्तान ड्रोन नजर आए। यह घटना जम्मू के राजौरी जिले के केरी सेक्टर की नियंत्रण रेखा (LoC) के बताई जा रही है। पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने के बाद भारतीय सेना के सुरक्षबलों ने काउंटर फायरिंग की। सूत्रों ने बताया कि पांच ड्रोन में से पहला ड्रोन शाम करीब 7.30 बजे और चार अन्य रात करीब 8.30 बजे दिखाई दिए।
यह भी पढ़े -'अगर झेलम और नीलम में कुछ विकास कार्य...' पाकिस्तान ने सिंधु समझौते को लेकर जारी किया बयान
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गुब्बार किया बरामद
जानकारी के मुताबिक, जम्मू के कठुआ जिले के पहाड़पुर क्षेत्र में सोमवार को एक पाकिस्तानी गुब्बार बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद होने के बाद से सुरक्षा के लिहाज से इसे बेहद संवेदनशील बताया जा रहा है। इस गुब्बार के इलाके के स्थानीय लोगों ने देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षा बल की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल शुरू कर दी।
यह भी पढ़े -कभी दो देश तो कभी मुल्क के भीतर ही छिड़ा संघर्ष, नेपाल में सड़क पर आए Gen Z, थाइलैंड-कंबोडिया में हुई जंग, भारत भी युद्ध पर हुआ मजबूर
पाकिस्तानी सैटेलाइट फोन डिटेक्ट
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब 11 जनवरी, 2025 (रविवार) को एक सैटेलाइट फोन को डिटेक्ट किया गया था। सुरक्षा बलों ने यह फोन पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक कानाचक सेक्टर में डिटेक्ट किया गया था। इस घटना के बाद भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से कानाटक सेक्टर और उसके आसपास इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
भारत में लगातार घुसपैठ की कोशिश
भारत और पाकिस्तान की अंतराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक से लगातार घुसपैठ की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा में सेंध मारने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के इलाकों में बीते तीन दिनों से पाकिस्तान के संदिग्ध ड्रोन और गुब्बारे बरामद किए गए हैं। इन्हीं घटनाओं के ध्यान में रखते हुए भारतीय सुरक्षा बल और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। इन्हीं मामलों के तह तक पहुंचने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है।
Created On :   13 Jan 2026 10:43 PM IST













