US-Iran War: पाकिस्तान शांति वार्ता विफल होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति का भूटा गुस्सा, ईरान को दिया अल्टीमेटम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान जंग के बीच सीजफायर करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार (11 अप्रैल) को बैठक हुई थी। इस वार्ता को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (12 अप्रैल) को सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट साझा कर बातचीत को पूरी तरह से फेल बताया। ईरान के साथ हुआ बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला जिसके कारण ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक बार फिर उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा तेहरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा।
पाकिस्तान में हुई बातचीत पर ट्रंप ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा ‘ईरान के साथ बातचीत तड़के सुबह शुरू हुई और लगभग 20 घंटों तक चली। मैं पूरे विस्तार के साथ बता सकता हूं और उन बातों पर चर्चा भी कर सकता हूं जो हासिल की गई हैं, लेकिन एक ही चीज सबसे महत्वपूर्ण है कि ईरान अपनी परमाणु इच्छाओं को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है!
उन्होंने कहा, ‘कई मायनों में जिन बिंदुओं पर सहमति जताई गई है वे हमारी सैन्य कार्रवाई को अंत तक जारी रखने से बेहतर हैं, लेकिन ये सभी बातें उस मुद्दे के सामने मायने नहीं रखतीं कि इतने अस्थिर, मुश्किल और अप्रत्याशित लोगों के हाथों में परमाणु ताकत नहीं जानी चाहिए।’
ईरान सबसे जरूरी मुद्दे पर झुकने को तैयार नहीं- ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, ‘मेरे तीन प्रतिनिधि इस पूरे समय के दौरान स्वाभाविक रूप से ईरान के प्रतिनिधियों, मोहम्मद बाघर गालिबाफ, अब्बास अराघची और अली बाघेरी, के साथ काफी दोस्ताना और सम्मानजनक हो गए थे, लेकिन इसका कोई महत्व नहीं है, क्योंकि वे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बिल्कुल भी झुकने को तैयार नहीं थे और जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, शुरू से और कई सालों पहले से कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा!’
Created On :   12 April 2026 10:27 PM IST












