शांति वार्ता के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बड़ी खबर!: अमेरिकी युद्धपोत इसे पार करने की कर रहे कोशिश, ईरानी नौसेना ने जारी की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता शुरू हो गई है। इस दौरान समुद्री रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बड़ी खबर मिली है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के कई युद्धपोत ने इस रास्ते को पार करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी को लेकर ईरान ने भी चेतावनी जारी कर दी है। ईरान की सेना ने कहा कि अगर आधे घंटे के भीतर ये नहीं रूकते है तो ऐसे में उन्हें उड़ा दिया जाएगा। इस घटनाक्रम से ऐसा लग रहा है कि इससे शांति वार्ता प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढ़े -इस्लामाबाद में शांति वार्ता के दौरान पहलगाम हमले पर आतंकी लश्कर कमांडर का कबूलनामा, इस बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ईरानी नौसेना ने फुजेराह से दक्षिण-पूर्व एशिया की तरफ पहुंचने वाले अमेरिका के यूएसएस माइकल मर्फी डेस्ट्रोयर (युद्धपोत) को वापस जाने को कहा है।
ईरान की चेतावनी से पहले ट्रंप का बयान
ईरान की इस चेतावनी से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'सोशल ट्रुथ' पर एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बताया था कि इस रास्ते को साफ करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह प्रक्रिया दुनिया के देशों जैसे चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी समेत कई अन्य को इससे मदद मिलेगी। लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि उनमें खुद पार यह काम करने का साहस या इच्छा नहीं है। इसके अलावा ट्रंप ने अपने एक दूसरे बयान में कहा था कि ईरान एक नाकाम देश है।
यह भी पढ़े -इस्लामाबाद टॉक्स अमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस और ईरानी डेलिगेशन से अलग-अलग मिले पाकिस्तानी पीएम
अमेरिका ईरान की बातचीत
खबर लिखने तक अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दो घंटे तक चली। इसके बाद ब्रेक हो गया था। इस दौरान पाकिस्तान भी शामिल था। हालांकि, इस दौरान किन-किन मुद्दों पर बातचीत हुई है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इस बैठक से पहले ईरान के डेलिगेशन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकाता की। इस दौरान तेहरान ने चार अहम मांगे रखी थी। जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, लेबनान पर हमले, विदेशी बैंक में सीज की गई संपत्ति और खाड़ी देशों से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शामिल है।
Created On :   11 April 2026 9:01 PM IST













