Ceasefire talks in Pakistan: इस्लामाबाद में शांति वार्ता के दौरान पहलगाम हमले पर आतंकी लश्कर कमांडर का कबूलनामा, इस बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा

इस्लामाबाद में शांति वार्ता के दौरान पहलगाम हमले पर आतंकी लश्कर कमांडर का कबूलनामा, इस बातचीत को लेकर किया बड़ा दावा
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर पर वार्ता हो रही है। इस बीच आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर पर वार्ता हो रही है। इस बीच आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस आतंकी संगठन के शीर्ष कमांडर अबू मूसा कश्मीरी ने अपने कबूलनामे में दावा किया कि इस हमले से देश (पाकिस्तान) की अंतरराष्ट्रीय छवि को मजूबत करने में काफी मदद मिली है। उसने यह भी कहा कि इस हमले की वजह से वैश्विक मंच पर ज्यादा महत्व मिलने लगा है।

गौरतलब है कि इस हमले के दौरान 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिससे पूरा देश झकझोर हो गया था। इस घटना की वजह से ही पाकिस्तान पर आतंकियों को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस ताजा कबूलनामे से इन आरोपों को और बल मिल गया है।

खुले मंच पर कबूलनामा

आतंकी कमांडर के इस बयान से हैरान करने वाली ये बात रही कि उसने खुले मंच पर यह बयान दिया है और कहा कि इसी हमले की वजह से पाकिस्तान को अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता का मौका मिला है। यानी जिस हमले में निर्दोष भारतियों की जान चली गई, उसी को लेकर पाकिस्तान अपनी कूटनीतिक उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहा है। उसका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही है।

पाकिस्तान की नीतियों और मंशा पर सवाल

इस बयान को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के बयानों से पाकिस्तान की नीतियों और उसकी मंशा पर गंभीर सवाल उठाता है। पाकिस्तान एक तरफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति और स्थिरता की बात कर रहा है तो वहीं, दूसरी ओर आतंकियों के इन दावों से उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बहस छिड़ गई है कि क्या पाकिस्तान वास्तव में आतंकवाद के खिलाफ ईमानदारी से कदम उठा रहा है या फिर वह दोहरी नीति अपनाने का काम कर रहा है।

Created On :   11 April 2026 8:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story