असिम मुनीर के ड्रेस कोड पर चर्चा: अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन के स्वागत के दौरान दो अलग-अलग कपड़ों में दिखे पाक आर्मी चीफ, सैन्य जानकारों ने बताए मायने

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। मौजूदा समय में दुनियाभर की नजरें पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर टिकी हुई है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में 40 दिन से ज्यादा चली जंग के बाद यहीं पर शांति वार्ता हो रही है। जिसके चलते जंग पर दो हफ्तों के लिए विराम लग गया है। इन हमलों पर स्थायी रोक के लिए यहां पर अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन पहुंच गए हैं। जब दोनों देश के वार्ताकार इस्लामाबाद पहुंचे तो उनके स्वागत के दौरान पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर अगल-अलग लिबास पहने हुए दिखाई दिए, जिसके बाद से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और इसके साथ अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसे में समझते है कि मुनीर ने दो ड्रेस में स्वागत क्यों किया?
यह भी पढ़े -दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई के जासूसी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पल्ली मोड़ हाईवे पर अत्याधुनिक कैमरा जब्त
स्वागत के दौरान मुनीर का ड्रेस कोड
हमेशा अगर किसी देश के बड़े प्रतिनिधि अन्य मुल्क पहुंचते है तो उनके स्वागत के लिए उस देश के प्रधानमंत्री पहुंचते है, लेकिन पाकिस्तान में इस बार ऐसा नहीं देखने को मिला है। इस्लामाबाद के एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नहीं, बल्कि असिम मुनीर इस मौके पर नजर आए। इतना ही नहीं जब ईरान का डेलिगेशन पहुंचा तो उनके स्वागत में मुनीर कॉम्बैट गियर यानी अपनी जंगी वर्दी में पहुंचे थे। लेकिन इसके कुछ ही घंटों के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की नेतृत्व में बना डेलिगेशन एयरपोर्ट पर उतरा तो इस दौरान फौजी वर्दी में नहीं, बल्कि काले रंग के सूट में दिखाई दिए। यह दृश्य देखने के बाद लोग हैरान रह गए और जानकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान में पहुंचे डेलीगेशन ने अपनाया सख्त रुख, अगर ईरान की नहीं मानीं शर्तें, तो आगे की बातचीत मुश्किल
ईरान डेलिगेशन के स्वागत में वर्दी के मायने?
तेहरान के साथ इस्लामाबाद के रिश्ते पिछले कुछ समय से अच्छे नहीं रहे हैं। बताते चलें कि साल 2024 की शुरुआत में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी थीं। इसे लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि मुनीर ने जंगी वर्दी पहनकर ईरानियों को बताया कि वे एक फौजी है और अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहते हैं।
अमेरिकी वार्ताकारों के स्वागत के मायने?
वहीं, दूसरी तरफ जेडी वेंस की टीम एयरपोर्ट पर पहुंची तो इस दौरान मुनीर सूट पहने हुए नजर आए। इससे यह माना जा रहा है कि मुनीर खुद को एक बड़े अधिकारी या राजनेता के रूप में अपने आप को पेश करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए कि वो अमेरिका के साथ एक कूटनीतिक रिश्ता बनाना चाहते हैं। इससे पहले भी मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के समय सूट पहन चुके हैं। शायद यही वजह रही होगी कि अमेरिकियों को बताना चाहते हैं कि वह एक फौजी के साथ एक गंभीर लीडर भी है।
Created On :   11 April 2026 5:53 PM IST













