US-Iran Peace Talks in Pakistan: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की वार्ता खत्म, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज...लेबनान समेत इन मुद्दों पर चर्चा

पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की वार्ता खत्म, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज...लेबनान समेत इन मुद्दों पर चर्चा
पाकिस्तान में शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का पहला दौर खत्म हो गया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लेकर लेबनान में युद्धविराम जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का पहला दौर खत्म हो गया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लेकर लेबनान में युद्धविराम जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, यह भी बताया गया है कि किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है। ईरान की तरफ से इस चर्चा के शुरुआत में अमेरिका के सामने चार शर्तें रख दी थीं। वार्ता समाप्त होने के बाद दोनों देशों के वार्ताकारों ने एक-दूसरे को मुख्य मुद्दों को लिखित में सौंपे। जानकारी के मुताबिक, दूसरे दौर की मीटिंग रविवार को होने वाली है।

बिचौलियों के जरिए कई हाईलेवल की बातचीत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है, जिन्होंने सीधे ईरानी अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इससे पहले तक दोनों देश बिचौलियों के जरिए ही हाईलेवल की बातचीत कर चुके हैं। ईरानी मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान में शांति पर हमले दौर की बातचीत पूरी हो गई है। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे को कई अहम मुद्दों को लिखित में दिया।

क्या लेबनान मुद्दे पर बनी सहमति?

इस चर्चा के दौरान लेबनान के मुद्दे पर भी बात हुई। ईरान चाह रहा है कि लेबनान में भी ये सीजफायर लागू होना चाहिए। इसके लिए अमेरिका को इजरायल पर दबाव बनाने के लिए कहा कि वह लेबनान पर हमले रोक दें। हालांकि, इस मसले पर अभी सहमति नहीं बनी है। बताते चलें कि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों का सीजफायर होने के बाद भी इजरायल का सैन्य अभियान लेबनान में जारी है। इस दौरान वह हिज्बुल्लाह के ठिकानों को टारगेट कर रहा है।

Created On :   12 April 2026 12:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story