Lebanese PM's US Visit Cancelled: लेबनान के PM का आगामी अमेरिकी दौरा रद्द, इजरायल से सीधी बात के मिले थे संकेत

लेबनान के PM का आगामी अमेरिकी दौरा रद्द, इजरायल से सीधी बात के मिले थे संकेत
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर वार्ता के बीच लेबनान से बड़ी खबर मिली है। वॉशिंगट में अगले हफ्ते अमेरिका और इजराय के साथ एक अहम बैठक होने वाली थी।

डिजिटल डेस्क, बेरूत। पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर वार्ता के बीच लेबनान से बड़ी खबर मिली है। वॉशिंगट में अगले हफ्ते अमेरिका और इजराय के साथ एक अहम बैठक होने वाली थी। इसके लेकर लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपने अमेरिकी दौरा को रद्द कर दिया है। इस आगामी यात्रा को टालने का कारण उनका खुद बेरूत में मौजूद होना बताया है।

लेबनान पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि देश के अंदरूनी हालात का जिक्र किया है और कहा कि अमेरिका की आगामी यात्रा को टालने का फैसला ले रहा हूं, ताकि वे राजधानी बेरूत में सरकार के कामकाज की देखरेख खुद कर सकूं।

सूत्रों ने क्या बताया?

सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में लेबनान सरकार के एक सूत्र के हवाले से बताया कि पीएम नवाफ सलाम आने वाले दिनों में अमेरिका की यात्रा बन रही है। ऐसा इसलिए कि इजरायल से संकेत मिले है कि वह लेबनान से सीधी बातचीत करे। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर हुआ है। इसके बाद इजरायली सेना लेबनान में लगातार हमले कर रही है। सेना का कहना है कि लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को टारगेट कर रही है।

इजरायली हमलों में इतने लोगों की मौत

दूसरी तरफ अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इजरायल द्वारा लेबनान में किए गए अब तक के हमलों में 300 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा 1 हजार से ज्यादा घायल होना बताया गया है। इसके साथ ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले भी तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट में आगे लेबनान के स्वास्थ मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि 200 से ज्यादा लोगों की इन हमलों में मौत हो गई है, जबकि 10 लाख से ज्यादा विस्थापित हो गए हैं।

Created On :   11 April 2026 11:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story