Iran-US War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के 'कैंसर' वाले बयान पर इजरायली पीएम ने दिया करारा जवाब, बयान को बताया अस्वीकारीय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव का दौर अभी थमा नहीं है। इसी बीच पाकिस्तान और इजरायल के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी हो गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को लेकर एक बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद इजरायल की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह भी पढ़े -'यह दुनिया के लोकतंत्र के लिए उदाहरण..', केरल-असम और पुडुच्चेरी में हुई बंपर वोटिंग पर बोले चुनाव आयुक्त
क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि, जब इस्लामाबाद में शांति वार्ता की तैयारी हो रही है, तो उस समय लेबनान में लोगों की हत्या हो रही है। इजरायल पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाजा, ईरान के बाद अब लेबनान में निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को अभिशाप भी बताया है और उसकी तुलना कैंसर से कर डाली है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने भी कैंसर जैसा देश बनाया है, वो नर्क की आग में जलें। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।
यह भी पढ़े -बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा संग डांस वीडियो को याद कर बोले- 'अपने दिल की सुनों'
ख्वाजा आसिफ के बयान पर भड़के इजरायली पीएम
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने इस बयान को अस्वीकारीय बताया है। साथ ही कहा है कि किसी भी सरकार की तरफ से इस तरह की बात बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। खासकर उन देशों से बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की जा सकती है, जो खुद को शांति प्रक्रिया का हिस्सा बता रहा है। इजरायल के विदेश मंत्री गिडियन सार ने भी पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के बयान खतरनाक हैं और इजरायल के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है।
Created On :   10 April 2026 12:08 PM IST












