US-Iran Tensions: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी अमेरिका, ट्रंप बोले - 'ईरान को टोल दिया तो...'

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी अमेरिका, ट्रंप बोले - ईरान को टोल दिया तो...
मेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कल इस्लामाबाद में शांति वार्ता असफल होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कल इस्लामाबाद में शांति वार्ता असफल होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका की जलसेना अब होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की निगरानी करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जो भी शिप होर्मुज से गुजरेगा, उसे रोककर उसकी जांच की जाएगी। इनमें उन जहाजों पर खास नजर रखी जाएगी जो ईरान को टोल देंगे।

ट्रंप ने कहा कि जो भी जहाज ईरान को गैर कानूनी टैक्स देंगे, उन्हें रास्ता नहीं दिया जाएगा, उनकी नाकाबंदी की जाएगी। ऐसा करने का उद्देश्य ईरान की आर्थिक ताकत को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आवश्यकता पड़ी तो जंग को खत्म करने के लिए जरूरी एक्शन भी लिया जाएगा।

चीन को दी धमकी

उधर, ट्रंप ने चीन को धमकी दी है कि यदि उसने ईरान की सहायता की तो उस पर भारी फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि चीन ने ईरान की सैन्य मदद की तो उस पर अमेरिका 50 फीसदी टैरिफ लगाया। बता दें कि ट्रंप अगले महीने चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं, जहां वह चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग के साथ मीटिंग करेंगे। यह मीटिंग पहले हो जानी थी, लेकिन जंग की वजह से इसे टाल दिया गया।

होर्मुज हमारे कंट्रोल में - ईरान

वहीं दूसरी तरफ ईरान का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट उसके कंट्रोल में है। देश के उप संसद अध्यक्ष का कहना है कि होर्मुज पर हमारा अधिकार है। यहां से गुजरने वाले जहाजों को हमें टैक्स देना होगा।

Created On :   12 April 2026 9:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story