चीन को चेतावनी: US प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को हथियार सप्लाई करने पर कहा अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी दिक्कतें होंगी

US प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को हथियार सप्लाई करने पर कहा अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी दिक्कतें होंगी
ट्रंप ने कहा डील करें या न करें, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और इसका कारण यह है कि हम जीत गए हैं, NATO ने हमारी मदद नहीं की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हथियार सप्लाई करने के चलते चीन को चेतावनी दी है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के ईरान को हथियार भेजने की खबरों पर कहा,अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी दिक्कतें होंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ANI के एक सवाल क्या US ईरानी एसेट्स रिलीज़ करेगा, के जवाब में कहा हम देखेंगे कि क्या होता है। हम ईरान के साथ गहन बातचीत कर रहे हैं, हम जीतेंगे ही। हमने उन्हें मिलिट्री तौर पर हरा दिया है,हम स्ट्रेट को क्लियर कर रहे हैं, हम डील करें या न करें, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और इसका कारण यह है कि हम जीत गए हैं, NATO ने हमारी मदद नहीं की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन द्वारा ईरान को हथियार भेजने पर कहा,अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी समस्याएं होंगी।

ट्रंप ने आगे कहा उनके पास कोई नेवी, रडार या एयर फोर्स नहीं है। उनके सभी नेता मर चुके हैं, कई सालों तक उन्होंने राज किया, वह चले गए। इन सबके साथ, देखते हैं क्या होता है, लेकिन मेरे नजरिए से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Created On :   12 April 2026 10:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story