Russia-Ukraine War: जेलेंस्की की चेतावनी के बाद रूस ने किया मिसाइल हमला, राष्ट्रपति के होमटाउन समेत इन इलाकों को बनाया निशाना, 8 लोगों की मौत

जेलेंस्की की चेतावनी के बाद रूस ने किया मिसाइल हमला, राष्ट्रपति के होमटाउन समेत इन इलाकों को बनाया निशाना, 8 लोगों की मौत
यूक्रेन और रूस की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने 'बड़े पैमाने पर' हमले की आशंका जाहिर की है। ठीक इसके एक दिन बाद रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमला हुआ।

डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन और रूस की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने 'बड़े पैमाने पर' हमले की आशंका जाहिर की है। ठीक इसके एक दिन बाद रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमला हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। ये हमला पश्चिम में लविव शहर पर होने की बात कही जा रही है। इसके बाद पड़ोसी देश पोलैंड ने अपनी सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिए हैं।

कीव में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार देर रात 1 बजे एक के बाद एक कई विस्फोट की आवाज सुनाई देने लगी। इन हमलों के कुछ घंटों बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पुष्टि की और बताया कि देश के अलग-अलग इलाकों में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आपातकाली सेवा टीम ने बताया कि कीव में एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि दो घायल बताए गए।

जेलेंस्की होमटाउन में तबाही

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस हमले का शिकार वलोदिमिर जेलेंस्की का होमटाउन निप्रॉपेट्रोस भी हो गया है। यहां पर सीधे रूसी इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ घायल हो गए हैं। इनमें एक 5 साल और एक 12 साल की दो लड़कियां बताई गई है। इसकी पुष्टि शहर के रक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने की है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इस हमले की वजह से शहर में भारी तबाही मची है।

लविव शहर में दो बिल्डिंग को नुकसान?

अल जजीरा ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पोलैंड के पास स्थित लविव में रूसी मिसाइलों से हमला हुआ है। इसमें 26 लोग घायल हुए है। इसके अलावा दो रिहायसी इमारते भी तबाह हुई है। इसके बाद यहां पर तुरंत बचावकर्मी पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि मलबे में कुछ लोग फंसे हुए है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

इस हमले पर रूस ने क्या कहा?

रिपोर्ट में रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि उनकी सेना ने यूक्रेन में कीव से लेकर लविव और निप्रॉपेट्रोस तक के इलाकों में सैन्य कार्रवाई की है। इस दौरान यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। उसने बताया कि ये हमला काला सागर के किनारे स्थित ओडेसा शहर में तीन मालवाहक जहाजों को कथित तौर पर हथियार और सैन्य उपकरण लेने जाने के आरोप में किया गया है।

Created On :   31 July 2026 10:29 PM IST

Tags

Next Story