Board Of Peace Program: ट्रंप के एक इशारे पर खड़े हो गए शरबाज शरीफ, राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दोस्त बता कर पाक को किया जलील?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित 'बोर्ड ऑफ पीस' कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण देते वक्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खड़ा होने के लिए कहा। यह सुनते ही वह खड़े हुए और ट्रंप ने दोबारा भारत-पाक सीजफायर को लेकर दावा किया। बस इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त भी बताया। कार्यक्रम के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब शहबाज शरीफ और ट्रंप गले लगे। इसके बाद पाकिस्तान के पीएम ने हाथ से एक इशारा किया जिसे लोग सैल्यूट बता रहे हैं।
#WATCH | At the Board of Peace Event, US President Donald Trump says, "Pakistan and India, that was a big one. Pakistan and India, thank you very much. I spoke to Prime Minister Modi. He's excited. He's watching us right now."(Source: White House) https://t.co/EiZ39UDrwA pic.twitter.com/AnAug4zCLG— ANI (@ANI) February 19, 2026
यह भी पढ़े -गूगल CEO ने किया बड़ा ऐलान, भारतीय एआई के लिए करेंगे करोड़ों डॉलर का निवेश, 800 जिलों के कर्मचारियों को मिलेगी क्लाउड सर्विस
भारत-पाक का धन्यवाद- ट्रंप
बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और भारत, यह बहुत बड़ा इवेंट था। पाकिस्तान और भारत, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने प्राइम मिनिस्टर मोदी से बात की। वह बहुत एक्साइटेड हैं। वह अभी हमें देख रहे हैं।
ट्रंप का बड़ा दावा
बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने (पाकिस्तानी PM) हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने हमारे और इंडिया के बीच जंग रोककर 25 मिलियन जानें बचाईं, वह जंग जोरों पर थी। प्लेन गिराए जा रहे थे। और मेरी उन दोनों से फोन पर बात हुई, और मैं उन्हें थोड़ा-बहुत जानता था। मैं प्राइम मिनिस्टर मोदी को बहुत अच्छे से जानता था। मैंने उन्हें फोन किया और कहा, सुनो, अगर तुम लोग इसे सुलझा नहीं पाए तो मैं तुम दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा और अचानक, हमने एक डील कर ली। मैंने कहा, अगर तुम लड़ोगे, तो मैं तुम दोनों देशों पर 200 परसेंट टैरिफ लगा दूंगा। वे दोनों लड़ना चाहते थे। लेकिन जब पैसे की बात आई, तो यह पैसे जैसा कुछ नहीं था। जब बहुत सारा पैसा खोने की बात आई, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते। 11 जेट गिराए गए। बहुत महंगे जेट।
Created On :   20 Feb 2026 11:28 AM IST












