Iran warns America: ईरान ने युद्ध अभ्यास की प्लानिंग, खामेनेई ने एक बार फिर अमेरिका को जवाबी हमले की दी धमकी

ईरान ने युद्ध अभ्यास की प्लानिंग, खामेनेई ने एक बार फिर अमेरिका को जवाबी हमले की दी धमकी
अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। रविवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। रविवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर वह युद्ध की शुरुआत करता है तो यह एक क्षेत्रीय होने वाला है। उन्होंने ईरान सरकार को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शनों की तुलना तख्तापलटने से की है। खामेनेई का यह रिएक्शन ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने दो शर्तें रखी है। जिसमें परमाणु कार्यक्रम और प्रदर्शनकारियों पर कर्रवाई करना बंद करना शामिल है।

सैन्य अभ्यास की योजना

ईरान एक और दो फरवरी को फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में सैन्य अभ्यास की प्लानिंग की है। जिसे संकरे मुहाने को होर्मुज जलडमरूमध्य भी कहा जाता है। यहां से दुनिया भर में तेल व्यापार का पांचवां भाग गुजरता है। तेहरान ने अपनी धमकी में कहा था कि यहां पर गोलीबारी का अभ्यास किया गया जाएगा। वहीं अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड को शनिवार को चेतावनी दी थी कि वह अपनी सेना, क्षेत्रीय साझेदारों या कॉमर्शियल शिप के पास अगर तनाव बढ़ता है तो इससे इलाके में जोखिम और बढ़ जाएगा।

तेहरान पर हमला करने वालो को कड़ा जवाब दिया जाएगा

खामेनेई के हवाले से ईरानी सरकार की टेलीविजन ने बताया, "अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि अगर वे जंग शुरू करेंगे तो इस बार मिडिल ईस्ट में क्षेत्रीय युद्ध होगा। हम उकसाने वाले नहीं हैं और हम किसी भी देश पर हमला नहीं करना चाहते हैं, लेकिन ईरान हर उस शख्स को करारा जवाब देगा जो हम पर हमला करेगा।"

पुतिन के साथ ईरान की बैठक

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने बताया कि अमेरिका के साथ संभावित चर्चा के लिए एक ढांचा बनाया गया है। उनका यह बयान शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई मीटिंग के बाद आया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैना को भेजा है और उसे मजबूत भी किया है।

Created On :   1 Feb 2026 5:20 PM IST

Tags

Next Story