Donald Trump in UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप ने दोबोरा किया दावा, कहा- भारत-पाकिस्तान समेत इन सात देशों के बीच रुकवाई जंग

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा दोबारा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। यह दावा उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें आयोजन में किया है। ट्रंप ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने भारत पाकिस्तान समेत 7 जंगे रुकवाई हैं।
इन देशों के बीच जंग रुकवाने का किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है, "मैंने भारत और पाकिस्तान सहित 7 अंतहीन युद्धों को समाप्त किया और इसमें संयुक्त राष्ट्र ने मेरी कोई मदद नहीं की।" इनमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इज़रायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान के देश शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र पर साधा निशाना
ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा, "मैं युद्ध समाप्त करके लाखों लोगों की जान बचाने में बहुत व्यस्त था। बाद में मुझे एहसास हुआ कि संयुक्त राष्ट्र हमारे लिए नहीं है। हमारे पास अपार क्षमता है, लेकिन वे (यूएन) बस कड़े शब्दों में पत्र लिखते हैं। खोखले शब्दों से युद्ध का समाधान नहीं होता है। युद्ध समाप्त करने और अब्राहम समझौते पर बातचीत करने के बाद लोग कहते हैं कि मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।"
फिलिस्तीन को लेकर कही ये बात
उन्होंने ने इस बैठक में फिलिस्तीन को मान्यता देने वाली घोषणा करने वाले देशों के भी जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "कुछ लोग एकतरफा तौर पर फिलिस्तीन को मान्यता देने की कोशिश कर रहे हैं। इससे हमास आतंकवादियों को उनके अत्याचारों का बहुत बड़ा इनाम मिलेगा।"
गौरतलब है कि ट्रंप के इस दावे को भारत ने हर बार सिरे से खारिज किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने लगा था। इस बीच भारतीय सेना के डीजीएमओ को पाकिस्तानी डीजीएमओ ने सीजफायर के लिए आग्रह किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हुआ।
Created On :   23 Sept 2025 9:15 PM IST