US-Venezuela War: वेनेजुएला के समर्थन में रूस ने किया बड़ा दावा, अमेरिकी हमलों की निंदा करते हुए UN बैठक बुलाने की मांग

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। अमेरिका-वेनेजुएला की लड़ाई में रूस भी कूद गया है, रूस ने जल्द से जल्द संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। आपको बता दें, अमेरिकी सैनिक वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हवाई जहाज से देश से बाहर ले गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि की है, थोड़ी देर में ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात की है, उन्होंने कहा आगे की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़े -वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका ने किया गिरफ्तार! जानें क्या US किसी भी देश के हेड ऑफ स्टेट को कर सकता है गिरफ्तार?
इस मामले में 11 बजे ट्रंप करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेतृत्व के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में अरेस्ट किया है। इसके बाद उन्हें देश से बाहर ले जाया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान की पूरी जानकारी वह अमेरिका के समयानुसार सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे। इसी बीच, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी फिलहाल लापता है। यह उनका बयान ट्रंप के गिरफ्तारी वाले दावे के बाद सामने आया है।
रूस ने वेनेजुएला का किया समर्थन
इन हमलों पर अलग-अलग देशों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई है। रूस के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बुलाने के साथ ही अमेरिकी हमलों की निंदा की है। उसने आगे अमेरिका के दिए तर्क को बेबुनियाद बताया है और इसे कूटनीति के बजाय वैचारिक दुश्मनी से प्रेरित बताया है।
यह भी पढ़े -'दुनिया हो जाए अलर्ट', काराकास में धमाकों के बाद कोलंबियाई राष्ट्रपति ने यूएन से की हस्तक्षेप की मांग
ईरान ने अमेरिका के हमलों पर दी प्रतिक्रिया
ईरान ने अमेरिका के द्वारा वेनेजुएला पर किए हमलों की निंदा की है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के एक स्वतंत्र सदस्य देश पर अमेरिका ने सैन्य हमला, क्षेत्रीय और अंतराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया है। जिनके असर पूरी वैश्विक व्यवस्था पर देखने को मिलेंगे।
कोलंबिया ने सपोर्ट करने की कही बात
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बताया कि वेनेजुएला सीमा पर सार्वजनिक सुरक्षा बलों को भेजा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर बड़ी संख्या में शरणार्थी पहुंचे है तो हमारे पर जितने भी उपलब्ध सहायक बल होंगे, उन्हें भी लगाया जाएगा। कोलंबिया सरकार ने वेनेजुएला और पूरे लैटिन अमेरिका की संप्रभुता पर हुए इस हमले को खारिज कर दिया है।
वेनेजुएला विदेशी सैनिकों का करेगा विरोध
इस बयान के बाद वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पाद्रिनो ने अपने बयान में कहा कि उनका देश किसी भी विदेशी सैनिकों की उपस्थिति का विरोध करेगा। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अमेरिका के इन हमलों में रिहायशी इलाके निशाने बने हैं। फिलहाल सरकार मृतकों व घायलों की जानकारियां जुटाने में लगी हुई हैं।
Created On :   3 Jan 2026 6:26 PM IST













