Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भूकंप से मची तबाही, भारत समेत अन्य देशों ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

वेनेजुएला में आए भूकंप से मची तबाही, भारत समेत अन्य देशों ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
वेनेजुएला के उत्तरी तट पर भीषण भूकंप आया है, जिससे भारी तबाही मच गई है। पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दुख जताते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला के उत्तरी तटीय इलाके में बहुत ही भीषण भूकंप आया है, जिसने तबाही मचा दी है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, आपदा में 32 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 100 लोग घायल हैं। कई इलाकों में मकान और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं और अभी राहत-बचाव कार्य भी लगातार जारी है।

एक मिनट के भीतर आए दो बड़े झटके

भूकंप में दो बड़े और तेज झटके महसूस हुए हैं। एक झटका 7.1 रिक्टर स्केल की स्पीड से था और एक 7.5 की तीव्रता से था। दोनों झटकों के बीच मुश्किल से 1 मिनट का अंतर था। इसके बाद कई आफ्टर शॉक्स भी आए हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि 20 से भी ज्यादा बार झटके महसूस किए गए हैं।

राजधानी समेत कई शहर प्रभावित

भूकंप का असर वेनेजुएला की राजधानी काराकस और आसपास के कई शहरों में देखा गया। कई जगहों पर बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा है और सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। इसी बीच अमेरिका और भारत ने मदद देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही भारत की ओर से हरसंभव सहायता देने का भरोसा भी दिया।

वेनेजुएला ने भारत का जताया आभार

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का स्वागत करते हुए भारत को धन्यवाद कहा। उन्होंने कठिन समय में मिले समर्थन और सहयोग की सराहना की।

अमेरिका ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी वेनेजुएला को सहायता देने की घोषणा की है। अमेरिका ने राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष दलों को तैयार कर दिया है। मेडिकल हेल्क, बचाव सामग्री और अन्य जरूरी संसाधन प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

Created On :   25 Jun 2026 2:15 PM IST

Tags

Next Story