Venezuela Earthquake: इमारतें ध्वस्त, एयरपोर्ट को नुकसान, लोगों में हाहाकार, तस्वीरों में देखें वेनेजुएला में आए अब तक के सबसे भारी भूकंप की दर्दनाक कहानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। 25 जून 2026 को कुछ ही देर में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों ने देश को हिला कर रख दिया। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, सड़कें टूट गईं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। कई परिवार अपनों की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि बचाव और रेस्क्यूअर्स लगातार प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार 32 लोगों की मौत हुई है और 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। लगातार महसूस हो रहे आफ्टर शॉक्स ने भी लोगों की चिंता और बढ़ा दी है, जिससे पूरे देश में भय का माहौल बना हुआ है। लगातार लोग इंटरनेट पर दर्दनाक भूकंप के वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। ऐसे में चलिए तस्वीरों से तबाही का अनुमान लगाते हैं।
देखें दर्दनाक मंजर
Created On :   25 Jun 2026 12:41 PM IST












