US News: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, ईरान को आर्थिक रूप से अलग करने को ठहराया जिम्मेदार

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप,  ईरान को आर्थिक रूप से अलग करने को ठहराया जिम्मेदार
वेंस का ये भी कहना है कि अमेरिका और चीन दोनों ही देशों के बीच कुछ नीतिगत मतभेद हैं, लेकिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छे संबंध हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने एक बार फिर चीन पर बड़ा आरोप लगाया है, अमेरिका ईरान को आर्थिक रूप से अलग -थलग करने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। इसके लिए चीन अमेरिका का सहयोग भी करने को तैयार है। यह बात अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सार्वजनिक तौर पर कही। वेंस का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है। वेंस ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन के बीच कुछ नीतिगत मतभेद हैं, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छे संबंध हैं।

हाल ही में अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक रूप से दबाव बनाने के लिए 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' चलाया है। जिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि चीन के बिना सहयोग के बिना ये अभियान सफल नहीं हो सकता। इसके एक सवाल के जवाब में वेंस ने कहा चीनी सरकार भी मदद करने को तैयार है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के पास ईरान से निपटने के लिए आर्थिक, सैन्य, राजनयिक और गुप्त उपायों समेत कई विकल्प मौजूद हैं।

हालांकि वेंस ने समझौते को लेकर ईरान पर गुप्त दबाव समेत सभी विकल्प खुले होने की बात कही। वेंस ने आगे कहा कि ईरान पर दबाव बनाने की हम अपनी योजनाओं का खुलासा नहीं करेंगे क्योंकि इससे ट्रंप की फैसला लेने की क्षमता सीमित हो जाएगी।

वेंस ने कहा, चीन किसी वैश्विक विवाद में अपनी बात मनवाने के लिए वाणिज्यिक जहाजों पर बमबारी नहीं करता। उन्होंने आगे कहा तुर्किये, अजरबैजान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर और अन्य खाड़ी देशों सहित कई अन्य देश भी अमेरिकी मदद करने के लिए कदम उठा रहे हैं। हालांकि कुछ देश सार्वजनिक तौर पर कहने से दूरी बना रहे हैं ,लेकिन वो मदद के लिए तैयार है। ऐसे सभी देश ईरान को सबक सिखाना चाहते हैं और यूएस का सहयोग भी कर रहे हैं।

Created On :   4 Sept 2026 9:51 AM IST

Tags

Next Story