अमेरिका: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया दावा, ट्रंप ने भारत -पाकिस्तान युद्ध रुकवाया

- ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराने के दावे
- भारतीय सरकार के रुख पर टैमी ब्रूस का बयान
- अमेरिकी विदेश विभाग का बड़ा बयान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान युद्धविराम को लेकर कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ये जंग रूकवाई। जबकि भारत सरकार ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज करती है। अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी ट्रंप के बयान के समर्थन में बोल रहे है , रुबियो दावा कर रहे है कि ट्रंप ने भारत -पाकिस्तान युद्ध रुकवाया। जबकि भारत का कहना है कि सीजफायर की पहली पहल पाकिस्तान की ओर से हुई। जबकि बार बार बोलकर ट्रंप सीजफायर का श्रेय लेना चाहते है।
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस का कहना है कि कहा बहुत सारी टिप्पणियां अपने आप में ही सब कुछ कह देती है। आधुनिक दुनिया के लिए यह एक अच्छी खबर है कि लोग देख सकते हैं कि वास्तव में क्या हुआ। यह जानने के लिए आपको किसी टिप्पणी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उन्होंने आगे कहा यूएस उपराष्ट्रपति भी पाकिस्तान और भारत के साथ बातचीत में भी शामिल थे।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने व्हाइट हाउस में कैबिनेट की बैठक में ट्रंप की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और रवांडा के बीच शांति समझौता कराया। 12-दिवसीय युद्ध जो एक अमेरिकी ऑपरेशन के साथ शांत हुआ, जिसे दुनिया में केवल हम ही कर सकते थे। उन्होंने आग जल्द ही अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच शांति समझौते की बात की। पूरे मध्य पूर्व और इसके बुनियादी ढांचे में अब सीरिया और लेबनान के कारण बदलाव की संभावना है। यह आपके नेतृत्व का सबूत है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दिन पहले ही फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया। दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था। पिछले तीन सप्ताहों में बहुत सारी जंग रुकवाई हैं। उन्होंने भारत -पाकिस्तान युद्धविराम को लेकर कहा इसे रोकना अधिक महत्वपूर्ण था।
Created On :   9 July 2025 2:48 PM IST