Health: कमर दर्द को नार्मल समझ कर न करें इग्नोर, हो सकता है ब्लड कैंसर जैसे बड़े खतरे की निशानी

- कमर दर्द को नजरअंदाज करने से बचें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी ये लगता है कि जिम जाना या मजबूत दिखना स्वस्थ होने की पहचान है? अगर आप भी यही सोचते हैं तो शायद आप गलत है। कभी-कभी एक सामान्य सा पेन भी बड़ी बीमारी के रूप में सामने आता है। ऐसा ही कुछ शार्न हेगन के साथ होता है। शार्न हेगन हमेशा अपनी हेल्थ का ध्यान रखती थीं। वे रेगुलर जिम जाती थीं और घर का काम भी करती थीं। पर उनके पीठ में दर्द बना रहता था। शार्न की कहानी उन लाखों महिलाओं के लिए एक सीख है जो अपनी समस्या को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देती हैं। वो उस पीठ के दर्द को सामान्य समझ कर उसे इग्नोर करती रहीं। उन्हे लगा कि कोई नार्मल खिचाव है जो हल्की स्ट्रेचिंग से ठीक हो जाएगा। लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा था वैसे-वैसे उनका दर्द और ज्यादा बढ़ता गया। एक हफ्ते के अंदर-अंदर उनका दर्द असहनीय हो गया। जिम ट्रेनर ने उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट से मिलने का सजेशन दिया।
फिजियोथेरेपिस्ट ने क्या बताया?
फिजियोथेरेपिस्ट का कहना था कि उनको स्पाइनल कॉड में डिस्क से रिलेटेड कोई प्राब्लम हो सकती है। उन्हें कुछ एक्सरसाइज बताई गई जिसके जरिए स्पाइनल कॉड के बीच के टीशू स्ट्रेच हो सकें और पेन में रिलैक्स मिले। स्टार्टिंग में उन्हें पेन में थोड़ी राहत मिली, लेकिन कुछ समय बाद उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई।
शार्न की इस बारे में क्या कहा?
शार्न का कहना था कि, ऐसा दर्द महसूस हो रहा था जैसे किसी ने पीठ में छूरा घोंप दिया हो। उसी दिन उन्हें असहनीय दर्द हुआ और वो गिर गई। उन्हें लगा शायद यह वीकनेस या ब्लड प्रेसर लो होने के कारण हो रहा है। लेकिन जब दर्द लगातार बढ़ता गया तो उनका एक्सरसाइज करना भी मुस्किल हो गया। उन्होंने वापस से फिजियोथेरेपिस्ट के पास गई।
जां में क्या आया?
शार्न के शरीर में एक बड़ी और गंभीर बीमारी ने घर कर लिया है इस बात का जरा सा भी अंदाजा शार्न को नहीं था। उनके कई तरह के टेस्ट करवाए गए जिसके बाद ये पुष्टि हुई कि उन्हें ब्लड कैंसर है। ब्लड कैंसर की खबर सुनकर उसको यकीन ही नहीं हो रहा था। शार्न एक ऐसी महिला जो बिलकुल फिट, और हेल्दी लाइफस्टाइल जीती थी। उनके लिए ये खबर किसी सदमें से कम नहीं था।
शार्न जैसी कई औरतों की कहनी से कमें ये सीखना चाहिए कि हम अपनी किसी भी तकलीफ या दर्द को नार्मल मानने की भूल न करें। कभी-कभी हमारी बॉडी हमें ऐसे संकेत देती है जो बड़ी बीमारी के लक्षण होते हैं। हमें ऐसे में अपने हेल्थ पर ध्यान देते हुए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। किसी बिमारी की थोड़ी सी भी शुरुआत होने पर उसका उपचार कराना अनिवार्य है, जिससे वो बीमारी किसी गंभीर बीमारी का रूप न ले सके।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   11 Jun 2025 5:03 PM IST