ट्रेवलिंग टिप्स: मानसून में उठाना है बारिश का मजा, तो भारत की इन जगहों पर जाएं घुमने, मौसम का मजा हो जाएगा दोगुना

- मानसून का सीजन हो गया है शुरू
- इस मौसम में बारिश का लें दोगुना मजा
- भारत की खास जगहों पर जाएं घूमने
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून ने भारत में एंट्री ले ली है और अब देश में नौतपा और मानसून दोनों ही मौसम देखने को मिल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में देश के हर हिस्सों में मानसून आ जाएगा और गर्मियों से राहत मिल जाएगी। ऐसे में अगर आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने जाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं। तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए भारत की कुछ ऐसी जगहें लाए हैं जहां पर आप मानसून का मजा लेने के लिए घूमने जा सकते हैं। यहां पर जाना बहुत महंगा भी नहीं है और आपको मानसून का पूरा मजा आएगा। तो चलिए उन जगहों के बारे में जानते हैं।
बारिश में कहां घूमने जाएं?
एलेप्पी (केरल)
एलेप्पी को "केरल का वेनिस" कहा जाता है। मानसून के समय यहां बहुत सुंदर नजारा होता है। बैकवॉटर, हाउसबोट और चारों तरफ हरियाली इसे और भी सुंदर बना देती हैं।
कूर्ग (कर्नाटक)
कूर्ग एक हिल स्टेशन है जो बारिश के मौसम में बहुत सुंदर दिखता है। यहां के कॉफी के खेत, झरने और पहाड़ देखने लायक होते हैं। मानसून में यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मुन्नार (केरल)
मुन्नार में बारिश के समय बहुत हरियाली होती है। यहां के चाय के बागान, ठंडी हवा और बादलों से ढके पहाड़ बहुत सुंदर लगते हैं।
शिलॉन्ग (मेघालय)
शिलॉन्ग को "ईस्ट का स्कॉटलैंड" कहा जाता है। बारिश में यहां की वादियां, झरने और पहाड़ देखने का अलग ही मजा होता है। मानसून में शिलॉन्ग घूमने का प्लान जरूर करें।
Created On :   29 May 2025 10:31 PM IST