जीवनशैली: अक्टूबर में मिल रही छुट्टीयों का उठाएं लुफ्त, जरूर करें इन खूबसूरत जगहों की सैर

अक्टूबर में मिल रही छुट्टीयों का उठाएं लुफ्त, जरूर करें इन खूबसूरत जगहों की सैर
  • अक्टूबर में मिल रही कई छुट्टीयां
  • फैमली फ्रेंड संग इन खूबसूरत जगहों की करें सैर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है। अक्तूबर माह की शुरुआत ही महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय पर्व से होती है। वहीं अक्तूबर माह में पितृ पक्ष, शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व भी मनाया जा रहा है। जिसमें सरकारी अवकाश रहता है। इसी के साथ भारत के कई हिस्सों में मानसून आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे मौसम में अगर आप फैमली के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अक्टूबर का ये महीना घूमने के हिसाब से बेहतरीन है। क्योकिं इस महीने आपको भरपूर छुट्टीयां मिलने वाली है। आप इन छुट्टीयों का भरपूर आनंद ले सकते हैं और अपनी फैमली फ्रेंड के साथ देश की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।

जोधपुर

इस महीने में राजस्थान का जोधपुर शहर ट्रैवेलिंग करने के लिए सबसे अच्छा पर्यटन स्थल माना जाता है। इस शहर में आपको संग्रहालय और राजपुतों की धरोहर देखने को मिलेगी। अगर आप ब्लू सिटी यानी जोधपुर जा रहे हैं तो रेगिस्तान की सफारी जरुर करें।




स्पीति घाटी

इस हल्के हल्के सर्द मौसम में हिमाचल प्रदेश की वादियों की सैर करना किसे पंसद नहीं, ऐसे में अगर आप हिमाचल के रहने वाले है या वहां जाने का सोच रहे हैं तो आप स्पीति जरुर घूमने जाएं। स्पीति पहाड़ों से चारों तरफ से घिरी सुंदर घाटी है। यहां पर फिरोजा-ग्रे स्पीति नदी, ईंट-मिट्टी के घर और बिखरें हुए मठ घाटी की खूबसरती में चार चांद लगाते हैं। यहां की प्राचीन झील और नीला आसमान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।




ऋषिकेश

हिमालय की उत्तरी सीमा पर बसा हुआ एक सुंदर और धार्मिक शहर ऋषिकेश बेहद ही खूबसूरत जगह है। इस धर्मिक महीने में आपके घूमने के लिए ऋषिकेश एक बेहतरीन जगह है। यहां पर आपको त्रिवेणी घाट यानी गंगा यमुना और सरस्वती का संगम और प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला देखने को मिलेगा।




लोनावला और खंडाला

माया नगरी मुबंई में दो खूबसूरत जगह लोनावाला और खंडाला दुनियाभर में काफी मशहूर हैं। मानसून के इस आखिरी पड़ाव में आप लोनावला घूमने जा सकते हैं। इस मौसम में पहाड़ों का हरा भरा नजारा बेहद ही सुंदर लगता है। खंडाला के नजारें देखने के लिए आप ड्यूक्स नोज की चोटी पर जरुर जाएं। अगर आप दोस्तों के साथ जा रहें है तो आप यहां पर ट्रेकिंग और कैपिंग जैसे एंडवेचर कर सकते हैं।




डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   30 Sep 2023 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story