हेल्थ टिप्स: अपने शरीर को रखना है हेल्दी, तो सिर्फ सात दिन तक खाएं हरी इलायची, मिलेंगे बहुत से लाभ

- अपने शरीर को हेल्दी रखना है बहुत ही जरूरी
- 7 दिन तक हरी इलायची खाने से मिलते हैं शरीर को कई फायदे
- शरीर होने लगता है तंदरुस्त
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल के लोगों का सही खान-पान और अच्छी लाइफस्टाइल ना होने के चलते कई सारी कमियां रहती हैं। ज्यादातर लोग कुछ ना कुछ परेशानी से जूझ ही रहे होते हैं। लेकिन एक ऐसी चीज है जिसको आप सात दिन भी लगातार खा लें तो आपके अंदर की कई सारी परेशानियां चली जाएंगी। हम बात कर रहे हैं हरी इलायची की। अगर आप सात दिन तक रोजाना हरी इलायची खाती हैं आपको कई सारे फायदे देखने को मिलेंगे। आपको ऐसे फायदे मिलने लगेंगे जिसके बारे में आपने कभी सोचा नहीं होगा। तो चलिए हरी इलायची से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
हरी इलायची के फायदे
गुड डाइजेशन
हरी इलीयची में मौजूद तेल डाइजेशन के एंजाइम को एक्टिव कर देता है। जिसके चलते गैस,अपच ,एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं। साथ ही खाना बहुत ही आराम से और अच्छे से डाइजेस्ट हो जाता है।
दिमाग को रखे शांत
हरी इलायची को रोजाना खाने से दिमाग को एक अच्छी खुशबू मिलती है। जिससे मानसिक तनाव कम होता है और नर्वस सिस्टम को शांती मिलती है।
दिल की समसया से आराम
हरी इलायची दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत मददगार होती है। क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
मुंह की बदबू से आराम
इलायची एक माउथ फ्रेशनर का काम भी करती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह के अंदर के बैक्टीरियाज को खत्म कर देते हैं, जिससे सासों को ताजगी मलिती हैऔर मुंह की बदबू से छुटकारा मिल जाता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   29 Jun 2025 6:55 PM IST