Monsoon Tips: बारिश के मौसम में कपड़ों को सुखाने में आ रही है परेशानी, तो इन टिप्स को करें फॉलो

- बरसात ने देश में ले ली है एंट्री
- बारिश में अक्सर नहीं सूखते हैं कपड़े
- इन टिप्स को फॉलो करके घर पर ही सुखाएं कपड़े
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने एंट्री ले ली है। बारिश में कपड़े गंदे तो होते ही हैं, साथ ही नमी भी बनी रहती है। ऐसे में कपड़े सूखते तो हैं ही नहीं और तो और बदबू भी करने लगते हैं। अगर अपने कपड़ों को फ्रेश रखना है तो उनको सुखाना बहुत ही अहम है। अगर आपके कपड़े भी नहीं सूख रहे हैं तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आपके कपड़े आराम से सूख जाएंगे। वैसे तो कोशिश करनी चाहिए कि धूप हो तो ही कपड़े धोएं लेकिन अगर आपको इमरजेंसी में अगर कपड़े धोने पड़ रहे हैं तो इन टिप्स को फॉलो करके आराम से अपने कपड़ों को सुखा लें।
कपड़े सुखाने की टिप्स
पंखा
अगर आपके कपड़े नहीं सूख रहे हैं तो उनको ऐसी जगहों पर सुखाएं जहां पर बहुत ही ज्यादा हवा आती हो या अच्छे से पंखा चले। अगर आप एक हवादार कमरे में कपडे़ सुखाते हैं तो वे आराम से सूख जाते हैं।
हेयर ड्रायर
अगर आपको इमरजेंसी में कहीं जाना है और आपका कपड़ा नहीं सूखा है तो आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके कपड़े आराम से सूख जाते हैं।
प्रेस
आप प्रेस का इस्तेमाल अच्छे से करें तो काफी हद तक आपके कपड़े सूख सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
कपड़ा निचोड़ें
अच्छे से गीले कपड़ों को निचोड़कर सुखाएं। इससे ज्यादा से ज्यादा पानी निचुड़ जाएगा और आपके कपड़ों में सूखने के लिए कम पानी ही बचेगा। बारिश के मौसम में ये बहुत ही काम आता है।
रैक या स्टैंड
अगर आपके पास सुखाने की जगह नहीं है तो आप कपड़ा सुखाने वाली रैक या स्टैंड मंगा लें। अगर आप इस पर अपने कपड़े सुखाएंगे तो आपके कपड़ों को सूखने के लिए स्पेस भी मिलेगा और आपके कपड़े आराम से सूख जाएंगे।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   28 Jun 2025 12:08 PM IST