Beauty: रक्षाबंधन पर दिखना चाहती हैं बेहद सुंदर, तो घर पर बनाएं ये 2 कमाल के फेस पैक

- रक्षाबंधन पर दिखें बेहद खूबसूरत
- घर पर बने फेस पैक से बढ़ाएं सुंदरता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर त्योहार से पहले ज्यादातर लड़कियां अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए फेस पैक लगाती हैं। इसके लिए कुछ लोग पार्लर जा कर मोटा पैसा देते हैं तो कुछ घर पर एक्सपेरिमेंट करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि सभी को एक जौसा फेस पैक सूट करे। तो ऐसे में क्या किया जाए? इसी का जवाब ले कर आज हम आपके पास आए हैं। हम कुछ कमाल के फेस पैक बताने जा रहे हैं जो अधिकतर लोगों को सूट करते ही हैं। इसी के साथ, डेड स्किन हटा कर चेहरे को और भी ज्यादा ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। आप रक्षाबंधन से पहले इन्हें एक बार जरूर ट्राई करें। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इन फेस पैक को बनाने के लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी चीजें किचन में पहले से ही उपलब्ध होंगी। लेकिन अगर नहीं हौ तो भी उन्हें खरीदने के बाद आप पचताएंगी नहीं। तो चलिए जानते हैं इन फेस पैक्स को बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है और इसे बनाने का तरीका।
दही और हल्दी
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी लें और उसमें एक चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद अच्छे से मिक्स कर फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद मुंह धो लें।
नीबू और शहद
1 चम्मच शहद में आधा चम्मच नीबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस पैक को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर धो लें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   7 Aug 2025 5:15 PM IST