Monsoon Tips: क्या आप भी रहते हैं छिपकलियों से परेशान? अगर हां तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

- बारिश में ज्यादा दिखने लगती हैं छपकलियां
- खाना बनाते समय रहता है खतरा
- होम रेमिडी से पाएं छिपकलियों से छुटकारा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के मौसम में कुछ ज्यादा ही चिपकलियां दिखने लगती हैं। ज्यादातर लोग इनसे परेशान रहते हैं। कुछ लोगों को इनके खाने में गिर जाने का डर सताता है तो कुछ चिपकली देख कर बाथरूम में ही नहीं जाते। अगर आप भी इन सब चीजों से परेशान हैं तो जरूर चिपकलियों को भगाने के बारे में सोचते होंगे। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ शानदार उपाय लेकर आए हैं जिससे चिपकलियां छू मंतर हो जाएंगी। सबसे अच्छी बात तो ये है कि आपको ज्यादा पैसे खर्च कर के कुछ लाने की भी जरूरत नहीं। तो चलिए टिप्स पर एक नजर डालते हैं।
बनाएं नींबू-पुदीना का स्प्रे
इस स्प्रे को बनाने के लिए पुदीना का रस निकालिए और उसे नींबू के रस के साथ पानी में मिला दीजिए। इसके बाद दीवारों और किचन में अच्छे से स्प्रे कर दीजिए। ऐसा करने से छिपकलियां दूर भागेंगी।
प्याज-लहसुन का करें इस्तेमाल
प्याज-लहसुन की गंध सबसे सहन नहीं होती। इसे तैयार करने के लिए प्याज और लहसुन का कूट कर पेस्ट जैसा तैयार करें। इसके बाद उस पेस्ट को दीवार पर लगा दें। ये एक बेहतरीन उपाय है।
नीम का धुंआ करें
नीम का धुंआ करने से भी चिपकलियां घर से दूर रहती हैं। सिर्फ चिपकलियां ही नहीं बल्कि इससे छोटे-छोटे कीड़े भी भाग जातै हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 July 2025 4:43 PM IST