मानसून टिप्स: मानसून में अगर आपके कपड़ों से भी आती है अजीब सी महक, तो इन टिप्स को करें फॉलो, फ्रेश फील होंगे कपड़े

- मानसून में लगातार रहती है नमी
- नमी के चलते कपड़ों से आती है बदबू
- कपड़ों की बदबू भगाने के लिए जानें कुछ टिप्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून ने देश में एंट्री ले ली है। मानसून में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में भारी नमी भी आती है। नमी की वजह से पसीना तो ज्यादा आता ही है, साथ ही सुखाए हुए कपड़े सूखते भी नहीं हैं और उनमें से अजीब सी महक आती है। अधिकांश लोगों को ये शिकायत रहती है कि कपड़ों से महक आ रही है। अब इसके लिए परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए ऐसी टिप्स लाए हैं, जिसकी मदद से आप इस परेशानी से आराम से छुटकारा पा सकते हैं और आपके कपड़े भी बिल्कुल फ्रेश फील होंगे। तो चलिए उन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कपड़ों से बदबू हटाने के लिए क्या करें?
वॉशिंग में डालें बेकिंग सोडा
कपड़ों को धोते समय डिटर्जेंट के साथ ही अगर आप एक चम्मच बेकिंग सोडा या व्हाइट विनेगर डाल सकते हैं। इससे आपके कपड़ों से बदबू नहीं आएगी क्योंकि दोनों ही चीजें बदबू को दूर करने में काम आती हैं।
सूखने दें अच्छे से
अक्सर लोग जल्दबाजी के चलते बिना सूखे हुए कपड़े ही अलमारी में तहा कर रख देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अभी ही सावधान हो जाएं। अपने कपड़ों को अच्छे से सूखने दें और फिर रखें। आप आयरन या पंखे में भी अपने कपड़ों को अच्छे से सुखा सकते हैं।
कपड़ों को धूप में डालें
अपने कपड़ों को धूप में जरूर डालें। बाहर धूप आई है तो अपने कपड़ों को धूप दिखाना बिल्कुल भी ना भूलें। इससे आपके कपड़ों से बिल्कुल भी बदबू नहीं आएगी।
नेफ्टलीन बॉल्स
अपनी अलमारी में नेफ्टलीन बॉल्स जरूर रखें। नेफ्टलीन बॉल्स रखने से आपके कपड़ों में सीलन की महक नहीं आएगी। आप इसकी जगह सूखी नीम भी रख सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   24 Jun 2025 5:19 PM IST