जामुन के फायदे: आप भी हैं जामुन खाने के शौकिन तो, यहां जानें जामुन के सेवन से होने वाले कई फायदों के बारे में

आप भी हैं जामुन खाने के शौकिन तो, यहां जानें जामुन के सेवन से होने वाले कई फायदों के बारे में
  • आप भी हैं जामुन खाने के शौकिन
  • यहां जानें जामुन के फायदों के बारे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाजार में इस समय जामुन भरपूर मात्रा में आ रहे हैं जो बहुत ही रसीले और टेस्टी लगते हैं, लेकिन बात करें सेहत की तो जामुन एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत के साथ आपकी ब्यूटी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और आज हम आपको जामुन से होने वाले कुछ ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं जिसे सुनकर आप हर दूसरे दिन जामुन का प्रयोग करने लगेंगे। खासकर के टायबिटीज के मरीजों को तो जामुन और भी ज्यादा गुणकारी होता है। तो चलिए बताते हैं आपको एक छोटे से जामुन के कई सारे और बड़े गुण।

जामुन में पाए जाते हैं ये न्यूट्रिशन

जामुन में पाए जाने वाले न्यूट्रिशन की बात करें तो, इसमें 62 कैलोरी, 0.7 ग्राम फैट, 0% कोलेस्ट्रोल, 85% पानी, 1.4 mg सोडियम, 233.3 mg पोटेशियम, 14% कार्बोहाइड्रेट, 32% डाइटरी फाइबर, 7g शुगर, 4% प्रटीन, 6% विटामिनए, 50% विटामिन सी, 4% कैल्शियम, 4% आयरन और 7% मैग्निशियम होता है। यह सारे न्यूट्रिशन आपकी सेहत के लिए बेहद अच्छे होते हैं, इसलिए जामुन के मौसम में इसका सेवन जरुर करें।

यह भी पढ़े -झारखंड के नेशनल रूरल हेल्थ मिशन घोटाले में धनबाद शहर के पांच ठिकानों पर ईडी की रेड

टायबिटीज में फायदेमंद

टायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन का प्रतिदिन सेवन करना काफी लाभकारी होता है, इसके लिए जामुन के बिजों का पाउडर रोज गुनगुने पानी के साथ लें, इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। जामुन में शुगर न के बराबर होती है इसलिए टायबिटीज के मरीज इसे रोज भी खा सकते हैं। इसके अलावा जामुन के बीजों से बने पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेने से किडनी स्टोन की समस्या भी दूर होती है।

पेट और हाई ब्लॉड प्रेसर के लिए फायदेमंद

जामुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी बेहद अच्छा रहता है, क्योंकि यह ब्लेड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। पेट की समस्या जैसे- एसिडिटी, कब्ज और दस्त आदि समस्याओं में भी जामुन का सेवन फायदेमेंद साबित होता है, साथ ही इससे पाचन क्रिया भी मजबूत रहती है। दातों और मसूड़ों के लिए भी जामुन का सेवन काफी गुणकारी होता है।

यह भी पढ़े -राज्यसभा में बेहोश हुईं कांग्रेस सांसद फूलो देवी, सरकार सदन चलाती रही मल्लिकार्जुन खरगे

खून की कमी में

जामुन के सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। इसे खाने से लिवर डिटॉक्स भी होता है। इसके अलावा जामुन के सेवन से दिल संबंधी बीमारियों से भी बचाव होता है।

चहरे का ग्लो बढ़ता है

जामुन के सेवन से त्वचा रुखी और बेजान नहीं होती और इससे पिपंल्स की समस्या का भी समाधान होता है। साथ ही इसके बीजों के पाउडर में बेसन और दूध मिलाकर चेहरे पर हफ्ते में 2 से 3 बार 20 मिनट तक लगाने से त्वचा की रंगत निखरती है। इसके अलावा ये ड्रैंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए जामुन के बीजों के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं।

यह भी पढ़े -हेल्थ केयर, फार्मा, इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत इन सेक्टर्स में 6 प्रतिशत बढ़ सकता है रोजगार

  • नोट- जामुन कभी भी खाली पेट न खाएं, इसे खाने के तुरंत बाद दूध न पीएं और एक दिन में 200 ग्राम से अधिक जामुन का सेवन न करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   7 July 2024 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story