होली 2024: होली पर बना रहे परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान तो, भारत की इन जगहों की करें सेर

होली पर बना रहे परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान तो, भारत की इन जगहों की करें सेर
  • होली पर बना रहे परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान
  • भारत की इन जगहों की करें सेर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस साल होली का त्योहार 24 मार्च के पूरे देश में मानाया जाएगा। रंगों के इस त्यौहार को हर शहर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। भारत परंपराओं और रीति रिवाजों का देश है यहां हर राज्य का अपना अलग कल्चर और रीति रिवाज है। ऐसे में हर राज्य में त्योहारों के अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। आज हम आपको भारत के कुछ शहरों के बारे में बताएं जहां अनोखे अंदाज में होली का त्यौहार मनाया जाता है। अगर आप होली पर कही बाहर जाने का प्लान बना रहें हैं तो आप इस जगहों पर जा कर होली मना सकते हैं।

वृंदावन

वृंदावन का बाके बिहारी मंदिर रंगों के त्योहार होली के लिए चर्चित है। यहां बड़े ही शानदार तरीके से होली का त्यौहार मनाया जाता है। यहां देश विदेश से लोग होली देखने आते हैं। आप इस जगह पर जा कर होली का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़े -पीएम मोदी 2 मार्च को बिहार को देंगे कई उपहार, बरौनी में एचयूआरएल उर्वरक संयंत्र का करेंगे उद्घाटन

बरसाना

बरसाना की लठ्ठ मार होली देश विदेशों में सबसे ज्यादा प्रचलित है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण, राधा के साथ होली खेलने के लिए बरसाना आएं थे। वो अपने साथ अपनी पूरी पलटन भी लेकर आएं थे। इस समय राधा और गोपियों ने उन पर लठ्ठ बरसाए थे। तभी से तभी से ये प्रचलन बन गया कि महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ बरसाती हैं। आप यहां जाकर होली को यादगार बना सकते हैं।

यह भी पढ़े -महाशिवरात्रि से लेकर होली तक मार्च में इन त्योहारों की रहेगी धूम, देखें पूरी लिस्ट

पंजाब

पंजाब में होला मोहल्ला नाम का त्योहार बहुत प्रचलित है। यहां दूर-दूर लोग इसे देखने के लिए आते हैं। बता दें, होला मोहल्ला का आयोजन पंजाब के आनंदपुर साहिब में हर साल किया जाता है। ये त्योहार पारंपरिक होली से अलग इसलिए है, क्योंकि यहां रंगों से नहीं बल्कि, तलवार बाजी, घुड़ सवारी और मार्शल आर्ट के माध्यम से होली का त्योहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि होला मोहल्ला की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने की थी।

उदयपुर

उदयपुर में बड़े ही शाही अंदाज में होली का त्योहार मनाया जाता है। यहां दो दिन के त्यौहार में मेवाड़ के राजा सभी अतिथियों का स्वागत करते हैं और उन्हें रॉयल सिटी पैलेस लेकर जाते हैं। पहले दिन बॉनफॉयर से होलिका दहन किया जाता है। यहां आपको राजस्थान की पूरी सभ्यता और परंपरा देखने को मिल जाएगी।

यह भी पढ़े -हिंदू पंचाग का अंतिम माह आरंभ, जानें इस माह का क्या है महत्व? और किन बातों का रखें ध्यान

गोवा

गोवा में होली बड़े ही धूम धाम से मनाई जाती है। गोवा में पांच दिन तक शिगमो-उत्सव चलता है जिसमें अनोखी परेड निकाली जाती हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हजारों की संख्या में लोग गुलाल से होली खेलते हैं। शिगमो-उत्सव गोवा के पंजिम, वास्को और मडगांव में आयोजित किया जाता है। आप दोस्तों और परिवार के साथ गोवा होली मनाने जा सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   9 March 2024 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story