Travel: आप भी बिताना चाहते हैं सुकून के दो पल , तो मॉनसून में इन जगहों पर जाना न भूलें, भुला नहीं पाएंगे शानदार नजारे

- मॉनसून में परिवार के साथ जाएं घूमने
- सुंदर-सुंदर वादियों के जरूर लें मजे
- भारत में हैं शानदार लोकेशन्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉनसून आते ही वातावरण सुहाना हो जाता है। बारिश के साथ हवाओं से पेड़ों का हिलना और मिट्टी की खुशबू मन को खुश कर देती है। इस मौसम में बच्चों के साथ बड़ों का भी मन बाहर जाने का करता है। अगर आपके बच्चे भी बाहर जाने की जिद कर रहे हैं तो उन्हें निराश मत करिएगा। आज हम आपके लिए घूमने की कुछ ऐसी शानदार जगह लेकर आए हैं जहां आप सुकून के दो पल बिता सकते हैं। यहां जाने से आपका मूड तो फ्रेश होगा ही पर साथ में इस मॉनसून की यादें भी ताजा हो जाएंगी। तो चलिए इन ऑप्शन्स पर एक नजर डालते हैं।
केरल के मुन्नार जाएं
अगर आप इस मॉनसून को यादगार बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो केरल का मुन्नार जाना अच्छा ऑप्शन है। बारिश के मौसम में यहां तह तरफ हरियाली दिखाई देती है। पहाड़ों पर हल्का-हल्का कोहरा देखने को मिलता है। यहां के बेहद खूबसूरत नजारे आप भुला ही नहीं पाएंगे।
लोनावला
महाराष्ट्र के लोनावला भी परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छी जगह है। आप यहां आसाम से पिकनिक का मजा ले सकते हैं।
फूलों की घाटी जाना न भूलें
उत्तराखंड में फूलों की घाटी है जो जुलाई से सितंबर के बीच खुलती है। यहां रंग-बिरंगे फूलों के बीच आप काफी अच्छा मेहसूस करेंगे और आपकी सारी थकान उतर जाएगी।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   25 Jun 2025 5:26 PM IST